होमWellnessBeautyनारियल का तेल बालों के लिए सबसे बेस्ट, स्टडी में हुआ खुलासा

नारियल का तेल बालों के लिए सबसे बेस्ट, स्टडी में हुआ खुलासा

Which type of oil is best for your hair: नेशनल लाइब्रेरी और मेडिसिन ने नारियल, बादाम, अरंडी (कैस्टर) के तेल को लेकर स्टडी की है. स्टडी में

Which type of oil is best for your hair: हमारे घर में या हमारे आसपास आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि बालों में तेल लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़िया होती है. वहीं तेल लगाने से बाल भी नहीं झड़ते. लेकिन तेलों को लेकर नेशनल लाइब्रेरी और मेडिसिन ने रिसर्च की है. जिसमें उन्होंने तेलों को लेकर डिटेल में बताया है कि कौन सा तेल आपके बालों के लिए सही रहेगा.

नेशनल लाइब्रेरी और मेडिसिन ने नारियल, बादाम, अरंडी (कैस्टर), आर्गन, जैतून, आंवला, मेथी, तिल और सरसों के तेल को लेकर स्टडी की है. स्टडी में पाया गया कि, तेल बालों को मॉइस्चराइज करता है और उन्हें मुलायम बनाता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कौन-सा तेल बालों के लिए सबसे सही है. चलिए जानते हैं.

नारियल तेल

स्टडी में पाया गया कि नारियल तेल बालों को सबसे ज्यादा मॉइस्चराइज करने और मुलायम बनाने में असरदार है. नारियल का तेल बालों की ग्रोथ, और प्रोटीन की कमी को पूरा करता है. इनमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण बालों को बालों की बीमारियों से बचाते हैं. बता दें कि बालों को भी कई प्रकार की बीमारियां होती हैं, जिनमें एलोपेसिया एरेटा, स्केल्प इंफेक्शन और गंजापन शामिल है.

बादाम और जैतून तेल का तेल

स्टडी में बादाम और जैतून के तेल को लेकर भी स्टडी की गई है. स्टडी में यह बात निकलकर सामने आई है कि ये तेल बालों को मुलायम तो बनाती ही है. साथ में धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाव करती है. जैतून तेल बालों की ऊपरी परत को सील करके नमी बनाए रखता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है.

अरंडी और आर्गन तेल का उपयोग

अरंडी जिसे कैस्टर ऑयल कहा जाता है. ये तेल बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. वहीं हाल ही में फेमश हुआ आर्गन का तेल भी बालों के लिए फायदेमंद हैं. ये तेल बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है.

आंवला और मेथी का नुस्खा

स्टडी में तेल के अलावा घरेलु नुस्खों पर भी रिसर्च की गई है. जिसमें उन्होंने आंवला और मेथी के नुस्खों को शामिल किया है. स्टडी बताती है कि आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मदद करते हैं. वहीं मेथी के बीजों में मौजूद तत्व हार्मोन संतुलन पर असर डाल सकते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या में राहत मिलती है.

तिल और सरसों तेल के फायदे

स्टडी में तिल और सरसों के तेल के अनेकों फायदे बताए गए हैं. तिल का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और बालों को मजबूत करने में मदद करता है. वहीं सरसों का तेल भी एंटीमाइक्रोबियल गुणों के कारण स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: ब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले जान लें जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती है बुरी हालत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments