होमWellnessBeautyब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले जान लें जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती...

ब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले जान लें जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती है बुरी हालत

Beauty Treatment tips: अगर आप भी किसी प्रकार की कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाना चाहते हैं तो पहले किसी डर्मेटोजॉलिस्ट से सलाह जरूर लें.

Beauty Treatment tips: आज के समय में ब्यूटी ट्रीटमेंट का ट्रेंड काफी देखा जा रहा है. बच्चों से लेकर बड़े सभी के बीच इसका ट्रेंड बना हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन इसके बारे में जानकारियां साझा की जाती है.

घर के आसपास या फिर थोड़े फेमस पार्लर वाले भी ब्यूटी ट्रीटमेंट देने लगे हैं, लेकिन बता दें कि डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बिना ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं लेने चाहिए. क्योंकि ब्यूटी ट्रीटमेंट और रोजाना के स्किन केयर में बहुत बड़ा फर्क होता है. ब्यूटी ट्रीटमेंट मेडिकल से जुड़ी एक विधा है जो एक्सपर्ट करते हैं. वहीं अगर आप भी किसी प्रकार की कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाना चाहते हैं तो पहले किसी डर्मेटोजॉलिस्ट से सलाह जरूर लें, और कुछ खास प्रकार की बातों का भी ध्यान जरूर रखें.

पार्लर से न लें ब्यूटी ट्रीटमेंट

पहले तो इन ट्रीटमेंट को अपने घर के आसपास या किसी पार्लर से लेने की गलती कतई न करें.अगर आपको भी इस प्रकार के ट्रीटमेंट लेने है तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें. बता दें कि डर्मेटोलॉजिस्ट वह मेडिकल डॉक्टर होते हैं जो स्किन, बाल, नाखून से संबंधित 3,000 से अधिक बीमारियों का इलाज करते हैं. यही मेडिकल डॉक्टर हाइड्राफेशियल (HydraFacial), लेजर हेयर रिमूवल, बोटॉक्स (Botox), डर्मल फिलर्स, माइक्रोनीडलिंग, केमिकल पील्स जैसे ब्यूटी ट्रीटमेंट करते हैं.

ब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले जानें ले जरूरी बातें

स्किन काफी सेंसेटिव होती है: ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से पहले अपनी स्किन टाइप का जानना जरूरी है. क्योंकि सेंसेटिव स्किन वालों के लिए ट्रीटमेंट के समय खास ध्यान देना होता है. जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है. वह स्किन इस तरह के ट्रीटमेंट को सहन नहीं कर पाती. स्किन जल सकती है, एलर्जी हो सकती है. इसिलए कभी भी ट्रीटमेंट लेने से पहले स्किन टाइप मालूम होना चाहिए.

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में जान लें: ट्रीटमेंट लेने से पहले आपको प्रोडक्ट्स की जानकारी का होना भी जरूरी है. इसिलए पहले स्किन एक्सपर्ट से पूरी बात करें, उसके बाद इस तरह के ट्रीटमेंट लें.

हाथ की स्किन पर पैच टेस्ट करें: ट्रीटमेंट लने से पहले हमेशा प्रोडक्ट्स का पैच टेस्ट करें. पैच टेस्ट के लिए प्रोडक्ट्स की थोड़ी मात्रा कान के पीछे या कोहनी के अंदर के हिस्से पर लगाएं, उसे 24 घंटे तक रहने दें. अगर किसी प्रकार की जलन, रैशेज या खुजली जैसी समस्या हो रही है तो सतर्क हो जाएं.

प्रोडक्ट्स को डायरेक्टली अप्लाई न करें: ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं. इसिलए इन्हें डायरेक्टली अप्लाई नहीं करना चाहिए. स्किन पर पैच टेस्ट करें. अगर किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ता तो आप आसानी से प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर बनाएं फेस पैक, डलनेस और टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments