होमHealth Newsघंटो स्क्रॉल करते-करते पड़ गई आदत? दिमाग पर पड़ रहा गंभीर असर!

घंटो स्क्रॉल करते-करते पड़ गई आदत? दिमाग पर पड़ रहा गंभीर असर!

Endless scrolling Side Effects: क्या आपका भी समय इंस्टाग्राम पर वीडियो स्क्रॉल करने में निकल जाता है? ये आपके दिमाग पर असर डाल सकता है.

Endless scrolling Side Effects: क्या आपका भी समय इंस्टाग्राम पर वीडियो स्क्रॉल करने में निकल जाता है? दिनभर शॉर्ट वीडियो, रील्स स्क्रॉल करने से कब समय निकल जाता ये पता नहीं चल पाता. क्योंकि आपका माइंड थोड़े और वीडियो देखने के लालट में होता है. इसी तरह से समय निकल जाता है और 2-4 वीडियो का समय घंटों में बदल जाता है.

जब आप समय देखते हैं, तो रिग्रेट होने लगता है कि काफी समय बर्बाद हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ आपके टाइम पर अफेक्ट नहीं कर रहा. बल्कि आपके माइंड पर भी गंभीर असर डालता है. यानी आपके फोकस करने की क्षमता को कम करता है. यहां तक की आप अपने आप पर से कंट्रोल भी खो सकते हैं.

आपके दीमाग पर असर डाल रही ऐसी वीडियोज

दरअसल शॉर्ट्स वीडियो को डिजाइन ही इसी तरह से किया जाता है कि आप कम समय में अधिक जानकारी पा सकें. इसमें आपको शुरुआत में कोई समस्या नहीं होगी. लेकिन कहीं न कहीं ये आपके माइंड पर भी अफेक्ट डाल रहा है. इसपर फ्रंटीयर इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस की ओर से एक रिपोर्ट पेश की गई. इसी रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों को ऐसी शॉर्ट वीडियोज की लत लग चुकी होती है उनमें सेल्फ कंट्रोल और फोकस करने की क्षमता काफी कमजोर होती चली जाती है.

रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

जानकारी के अनुसार इसपर एक रिसर्च की गई. इस रिसर्च में कुछ लोगों को हिस्सा बनाया गया. जिसमें उनका EEG स्कैन किया गया. ऐसे में देखा गया कि जब ऐसे लोग फोकस करने वाले काम में लगे हुए थे उनके काफी दिक्कत हो रही थी. उन लोगों की तुलना में जो लोग अधिक स्क्रॉलिंग करते थे. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसी छोटी वीडियो आपको कम समय में नया कॉन्टेंट तो दिखा रही है, लेकिन ऐसे वीडियो देखने की आपको आदत भी हो जाती है. यही कारण है आप लंबे समय तक एक ही काम नहीं कर पाते और देखने या फिर किसी भी चीज को समझने की आपकी इच्छा भी काम होने लगती है. यानी छोटी वीडियो भी एक प्रॉब्लम है.

दिमाग के पूरा प्रोसेस होता है प्रभावित?

इस तरह के छोटे कंटेंट आपको ऐसी आदत तो डलवा देते हैं. जिसके कारण आप छोटे ही समय में तुरंत रिजल्ट मिलने के लिए प्रभावित हो जाते हैं. यही आपके पेशंस लेवल को कम कर रहा है और आपको लंबे समय तक कोई काम करने से रोक रहा है. साथ ही धीरे-धीरे आपके समझने की भी क्षमता काफी कम हो जाती है. आप फैसला नहीं ले पाते उसपर भी काफी असर पड़ता है. क्योंकि आपका दीमाग छोटे समय कंटेंट को देखकर उसी तरह तैयार हो चुका होता है.

यह भी पढ़ें: डेंगू से अलग होता है मलेरिया, जानें लक्षण और बचने के उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments