होमWellnessFitnessगर्मियों में एक्सरसाइज करना हो रहा मुश्किल? आयुष मंत्रालय ने बताया ये...

गर्मियों में एक्सरसाइज करना हो रहा मुश्किल? आयुष मंत्रालय ने बताया ये खास तरीका

How to exercise without exercising: गर्मियों में आप लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करके खुद को आसानी से फिट रख सकते हैं.

How to exercise without exercising: गर्मियों में हर दिन गर्मी बढ़ जाती है. गर्म वातावरण के कारण किसी प्रकार की कोई एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता. लेकिन आप लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज करके खुद को आसानी से फिट रख सकते हैं.

लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज (Low-Intensity Exercise) ऐसी एक्टिविटी होती हैं, जिन्हें बिना ज्यादा मेहनत के आराम से किया जा सकता है. इन आरामदायक एक्सरसाइज से शरीर भी नहीं थकाती. इसलिए इन्हें लंबे समय तक आसानी से किया जा सकता है. लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज को आम भाषा में हल्की कसरत कहा जा सकता है. वहीं आयुष मंत्रालय ने भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए ‘शीतकारी’ और ‘शीतली’ जैसे प्राणायामों को सबसे महत्वपूर्ण बताया है, क्योंकि ये शरीर के तापमान को नेचुरल रूप से कम करने में मदद करते हैं.

साइकलिंग से मसल्स होगी मजबूत

योग के अलावा आप खुद को फिट रखने के लिए धीमी गति से रोजाना साइकलिंग कर सकते हैं. यह एक लो इंटेंसिटी वर्कआउट है. रोजाना कुछ मिनट के लिए आप साइकलिंग कर सकते हैं. इससे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होगी और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. साथ ही किसी प्रकार की कोई मेहन करने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

स्ट्रेचिंग से कम होगी स्टिफनेस

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है. मांसपेशियों का दर्द कम होता है. रोजाना आप सुबह हल्की स्ट्रेचिंग वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं. इनमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी. गर्दन घुमाना, कंधे स्ट्रेच करना, कैट-काऊ पोज़, और घुटनों को छाती तक लाना जैसी एक्टिविटी आप आसानी से कर सकते हैं.

वॉकिंग से गर्मियों में रहे एकदम फिट

वॉकिंग भी हल्की एक्सरसाइज में आती है. आप रोजाना सुबह-शाम के हल्के मौसम में टहलने, वॉकिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं. वॉकिंग करने से शरीर फिट रहता है. दिल की सेहत में सुधार होता है. वेट कंट्रोल रहता है और मांसपेशियों में मजबूती आती है.

आयुष मंत्रालय का क्या है कहना?

आयुष मंत्रालय ने भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए ‘शीतकारी’ और ‘शीतली’ जैसे प्राणायामों को सबसे महत्वपूर्ण बताया है, क्योंकि ये शरीर के तापमान को नेचुरल रूप से कम करने में मदद करते हैं. योग करने से शरीर में आलस नहीं फैलता, साथ ही ये शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है. योग शरीर को बीमारियों से दूर रखने में भी सहायक है. इसलिए आप सूर्य नमस्कार जैसे योग करके खुद को फिट रख सकते हैं. तो लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज के अलावा आप हल्के फुल्के योग भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी में योग करने के अनेकों फायदे, बस इन गलतियों को करने से बचें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments