होमHealth Newsक्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगेगी लू? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने...

क्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगेगी लू? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को दी ये सलाह; देखें VIDEO

Can onions reduce body heat: गर्मी के मौसम ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसी गर्मी में लोगों का पिघलने वाला हाल है. इस बीच केंद्रीय मंत्री ने एक बड़ा बयान दिया. जिसकी इस समय खूब चर्चा हो रही है.

Can onions reduce body heat: गर्मी के मौसम ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसी गर्मी में लोगों का पिघलने वाला हाल है. वहीं इस बढ़ती हुई हीटवेव के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान दिया. जिसकी इस समय खूब चर्चा हो रही है. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर केंद्रीय मंत्री ने जो कहा वो सच है?

दरअसल केंद्रीय मंत्री ने एक जनसभा के दौरान कार्यक्रम को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने लोगों को इस भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी और कहा कि अपनी जेब में प्याज रखें और लू से बचें. लेकिन सवाल ये कि क्या प्याज जेब में रखने से लू से बचाव हो सकता है?

40 से ऊपर पारा दर्ज

आपको बता दें कि IMD द्वारा देश के कई हिस्सों का पारा 40 से 46 डिग्री तक दर्ज किया है. जिसपर विभाग की ओर से पहले ही कई चेतावनी जारी की जा रही है. लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है. लेकिन केंद्रीय मंत्री ने जो कहा वैसा सच है? इसके पीछे का तर्क क्या है? उससे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर केंद्रीय मंत्री ने कहा क्या था.

क्या बोले केंद्रीय मंत्री

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी कार या फिर घर में भी वो AC का इस्तेमाल नहीं करते. उन्होंने यहां तक कहा कि 50 डिग्री में भी वो गर्मी में खुद को सहज रखते हैं. उन्होंने खुद को गर्मी सहने वाला बताया और कहा कि वो अपनी जेब में प्याज रखकर घूमते हैं. इससे उनपर लू का असर नहीं होता. जैसे ही ये बयान सामने आया सोशल मीडिया पर तेजी से छाने लगा. तेजी से ये वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों के बीच एक बहस छिड़ी हुई है कि क्या सच में इससे बचाव हो सकता है?

प्याज से कम होता है गर्मी का प्रभाव

दरअसल प्याज को ठंडक देने वाला माना गया है. अगर आप प्याज खाएंगे तो शरीर हाइड्रेशन और कूलिंग मिल सकती है. यही आपको हीटवेव से बचाने में मदद करती है. पहले के लोग भी प्याज को सलाद के रूप में खाते थे. आयुर्वेद में ही प्याज को ठंडक देने वाला माना गया है. क्योंकि प्याज शरीर की प्लाज्मा और लिम्फ में कफ तत्व को बढ़ाता है, जिससे शरीर में नमी बनी रहती है और गर्मी का प्रभाव कम हो सकता है.

जेब में प्याज रखने से क्या होता है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप प्याज को जेब में रखें. लेकिन इससे क्या कुछ फायदा मिलेगा? तो बता दें कि केवल जेब में रख लेने से उसका कोई लाभ आपको नहीं मिलेगा. क्योंकि प्याज का असर तब होता है जब आप उसका सेवन करें. एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि पहले के वो लोग जो बाहर काम किया करते थे वो लोग अपनी जेबों में प्याज रखा करते थे. क्योंकि जब उन्हें जरूरत पड़ती थी तो वो उसे खा लेते थे. इसी तरह ये धीरे-धीरे एक परंपरा और मान्यता में बदलती गई. लोग मानते रहे कि लू से बचाव होता है. इस कारण केंद्रीय मंत्री ने भी लोगों से ऐसा करने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें: सर गंगा राम अस्पताल में दूसरी बार सफल हैंड ट्रांसप्लांट से बदली महिला की जिंदगी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

गर्मी में प्याज खाने के क्या फायदे हैं?

प्याज हमारी ब़डी को ठंडक देने का काम करता है, हाइड्रेट रखता है, शरीर में कफ तत्व को बढ़ाता है और गर्मी के अफेक्ट को कम करता है.

लू से बचने के तरीके

लू से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं, धूप से बचें, लाइट खाना खाएं, सत्तू का सेवन करें, छाछ को डाइट में शामिल करें.

हीटवेव से किसे अधिक खतरा?

Heatwave से बच्चे, बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाओं को अधिक खतरा रहता है. इसलिए उन्हें अधिक सतर्क रहना चाहिए.

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments