होमHealth Newsअब शुगर की दवा से होगा HIV वायरस का इलाज! चौंकाने वाली...

अब शुगर की दवा से होगा HIV वायरस का इलाज! चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

HIV Treatment: HIV एक ऐसी बीमारी है जिसका अब तक कोई पक्का इलाज नहीं मिल पाया है. अब तक सिर्फ जब तक व्यक्ति महंगी दवाइंया खाता रहता था.

HIV Treatment: HIV एक ऐसी बीमारी है जिसका अब तक कोई पक्का इलाज नहीं मिल पाया है. अब तक सिर्फ इसका एक ही उपाय था कि जब तक व्यक्ति महंगी दवाइंया खाता रहता था. वह तब तक इस वायरस के असर से बचा रहता था. लेकिन एक बार दवा छोड़ी तो वायरस जान लेने पर उतारू हो जाता है.

अब ये समस्या का हल निकाल लिया गया है. दरअसल एक रिसर्च की गई. जिसपर साइंटिस्ट्स का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को दी जाने वाली एक पुरानी और सस्ती सी गोली अब HIV के खतरे को रोका जा सकता है. इसपर बड़ा खुलासा हुआ है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आखिर ये नई रिसर्च क्या कहती है?

पुरानी दवा करती है वायरस पर हमला

जानकारी के अनुसार ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट ने रिसर्च की जिसमें खुलासा हुआ कि शुगर की पुरानी दवा वायरस के पावर हाउस पर हमला करने में मदद करेगी. साथ ही अगर कोई मरीज इस वायरस की खुराक बंद कर देता है, तो ये दवा चाहकर भी उसे एक बार फिर से एक्टिव नहीं होने देती. अब जान लेते हैं कि HIV वायरस को कैसे खत्म करेगी ये दवा?

कैसे खत्म होगी HIV वायरस?

दरअसल HIV एक ऐसा वायरस है जो हमारे शरीर में जाकर छोटे-छोटे सेल्स में जाता है और उन सेल्स में जाकर छिप जाता है. ऐसा समझे कि ये सेल्स में जाकर सो जाता है. वहीं मरीज अगर रोजाना दवा को बंद करता है, तो ये वायरस अंदर से शरीर को खोखला करने लगता है. लेकिन साइंटिस्ट ने इस नई रिसर्च में पाया कि शुगर की ये गोली वायरस आपके शरीर में होने के बावजूद कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी. जैसे जाकर छिपा उसी हालत में छिपा रहेगा.

क्या होगा फायदा?

अब जान लेते हैं कि आखिर इसका क्या फायदा होगा? तो बता दें कि HIV का इलाज काफी महंगा होता है. जिसके कारण कई लोग इसे नहीं ले पाते. लेकिन शुगर की ये छोटी गोली हर गांव या फिर शहर में भी बहुत आसानी से और सस्ते दाम में मिल जाती है. खास बात ये दवा नई नहीं है, यानी पिछले कई सालों से जो शुगर के मरीज हैं वो इसका सेवन कर रहे हैं. जिसके चलते डॉक्टर भी इससे होने वाले नुकसान को भी अच्छे से जानते हैं.

पूरी तरह खत्म हो जाएगी बीमारी?

अब सवाल आता है कि क्या इस दवा के सेवन से पूरी तरह बीमारी खत्म हो जाएगी? तो इसपर साइंटिस्ट का कहना है कि फिलहाल इसपर कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी. साफ कहें तो अभी ये कह पाना मुश्किल होगा कि HIV इसे पूरी तरह खत्म होगा या नहीं. हालांकि इससे काबू पाना आसान हो सकता है. लेकिनयह उन करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो इस बीमारी के डर में जी रहे हैं.

FAQ

1. एचआईवी (HIV) और एड्स (AIDS) में क्या अंतर है?

HIV एक वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी (Immune System) पर हमला करता है. वहीं AIDS एचआईवी संक्रमण की सबसे गंभीर और आखिरी स्टेज है. अगर एचआईवी का इलाज न कराया जाए, तो यह एड्स का रूप ले लेता है.

2. HIV कैसे फैलता है?

यदि कोई व्यक्ति बिना सुरक्षा (कंडोम) के यौन संबंध बनाता है. संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल की गई सुई (Needle) या सिरिंज साझा करने से. संक्रमित खून चढ़ाने से.गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान माँ से बच्चे में.

3. एचआईवी कैसे नहीं फैलता? (भ्रम दूर करें)

हाथ मिलाने, गले मिलने या साथ खाना खाने से. छींकने, खाँसने या पसीने से.
एक ही शौचालय (Toilet) या स्विमिंग पूल का इस्तेमाल करने से.मच्छर या किसी अन्य कीड़े के काटने से.

यह भी पढ़ें: सर गंगा राम अस्पताल में दूसरी बार सफल हैंड ट्रांसप्लांट से बदली महिला की जिंदगी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments