होमWellnessFitnessमिर्गी के मरीज के लिए वरदान ये योगासन, रोजाना सिर्फ 5 मिनट...

मिर्गी के मरीज के लिए वरदान ये योगासन, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें

Mirgi ke lie yogasana: मिर्गी को स्ट्रेस कम करके बैलेंस्ड लाइफस्टाइल अपनाकर आसानी से कम किया जा सकता है. रोजाना करें ये योगासन.

Mirgi ke lie yogasana: गर्मी के मौसम में पेट संबंधी समस्या के अलावा मिर्गी की समस्या भी देखने को मिलती है. यह समस्या डिहाइड्रेशन, ज्यादा पसीना आना, इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन और हीट स्ट्रोक के कारण होती है. वहीं दिनों दिन बढ़ते तापमान से दिमाग की कोशिकाएं अधिक सक्रिय हो जाती हगै जिसके कारण दौरे, मिर्गी पड़ने की समस्या हो जाती है. अगर आप भी इस बीमारी से परेशान रहते हैं तो कुछ योगासन आपकी मदद कर सकते हैं.

मानसिक शांति, कुछ योगासन करके आप इस बीमारी से निपट सकते हैं. योग शरीर का लचीलापन बढ़ाता है, दिमाग और नर्वस सिस्टम को भी शांत करता है. बता दें कि मिर्गी को अंग्रेजी में ‘एपिलेप्सी’ कहते हैं. इसे सिर्फ दवा से ही कंट्रोल नहीं किया जा सकता बल्कि स्ट्रेस कम करके बैलेंस्ड लाइफस्टाइल अपनाकर इसे कम किय जा सकता है.

योगासन कंट्रोल करेगा मिर्गी का दौरा | Which yoga is good for epilepsy

उत्तानासन: मिर्गी से परेशान लोग उत्तानासन की प्रैक्टिस करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं. इस योगासन करने से शरीर की मांसपेशिया मजबूत होती है, खासकर कंधे, कमर और पैरों के निचले हिस्से की. स्ट्रेचिंग करने से शरीर में लचीलापन आता है, और दिमाग को भी आराम मिलता है. अगर दिमाग का स्ट्रेस कम होता है तो मिर्गी के दौरे की आने की संभावना कम हो जाती है.

हलासन: मिर्गी के मरीज से परेशान लोग हलासन करके भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं. हलासन करने से नसों और मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों ही रिलैक्स महसूस करते हैं. हलासन नर्वस सिस्टम को शांत करता है, जिससे स्ट्रेस, एंग्जायटी और थकान कम होती है.

शवासन: श्वासन करने से भी मिर्गी का दौरा कम होता है. शवासन करने से गहरी मानसिक और शारीरिक शांति मिलती है. यह दिमाग को पूरी तरह से आराम देने वाला आसन है. मिर्गी के मरीजों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. साथ ही, यह दिमाग को शांत करके एकाग्रता बढ़ाता है और शरीर को रिलैक्स करता है.

बालासन: बालासन करने से शरीर और दिमाग शांत होता है, साथ ही स्ट्रेस और थकान दूर होता है. और मन को रिलैक्स करने में भी मदद करता है. बालासन पीठ, कंधे और कमर को हल्का स्ट्रेच देकर दर्द में राहत देता है. इसके अलावा ये डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर करता है.

मत्स्यासन: मत्स्यासन मिर्गी के मरीजों के लिए फायदेमंद आसन है. इस आसन से मस्तिष्क की कार्य क्षमता बेहतर होती है. स्ट्रेस कम होता है. दिमाग शांत होता है. दिमाग और शरीर के बीच बैलेंस बनाने में मत्स्यासन मदद करता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में एक्सरसाइज करना हो रहा मुश्किल? आयुष मंत्रालय ने बताया ये खास तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments