होमWellnessBeautyआंख बंदकर खरीदे गए प्रोडक्ट्स बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! इंडिया में...

आंख बंदकर खरीदे गए प्रोडक्ट्स बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! इंडिया में सालों पहले लग चुका बैन

Beauty Products Banned In India: केंद्र सरकार ने मई 2025 में मेड इन पाकिस्तान ब्यूटी प्रोडक्ट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था.

Beauty Products Banned In India: अक्सर ब्यूटी प्रोडक्ट के दिवाने उन्हें बिना एक्सपायरी डेट, कंपनी, ब्रांड का नाम चेक किए खरीद लेते हैं. यहां तक की वह यह भी नहीं चेक करते कि वह हमारे देश के प्रोडक्ट हैं या फिर बाहर के? दरअसल सरकार ने कुछ ऐसे प्रोडक्ट बैन किए हैं जो स्किन की सेहत के लिए हानिकारक हैं. लेकिन कुछ लोग उनकी पूरी जांच और अवेयरनेस की कमी के कारण उन्हें कहीं और किसी भी दुकान से खरीद लेते हैं.

इसलिए आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत में किस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट बैन हैं? वह प्रोडक्ट किसलिए बैन किए गए हैं? दरअसल भारत में कुछ पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट बैन हैं, लेकिन बैन होने के बावजूद उन्हें मार्किट में धड़ल्ले से बिक रहे थे. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने ‘मेड इन पाकिस्तान’ सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने करीब 60 हजार रुपये के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं.

भारत में बैन ‘मेड इन पाकिस्तान’ ब्यूटी प्रोडक्ट

दरअसल केंद्र सरकार ने मई 2025 में मेड इन पाकिस्तान ब्यूटी प्रोडक्ट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. बावजूद इसके यह बाजार में आसानी से बिक रहे थे. इनमें ग्लोरी, झलक, फेस कोल्ड, गोल्ड ब्यूटी क्रीम समेत कई तरह के कॉस्मेटिक सामान बरामद हुए. इन सभी प्रोडक्ट में पारा (mercury) और आर्सेनिक जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए इन पर प्रतिबंध लगा रखा है.

इसलिए पाकिस्तानी प्रोडक्ट्स बैन

गौरी ब्यूटी क्रीम, गोल्डन पर्ल ब्यूटी क्रीम, पार्ले 24K गोल्ड ब्यूटी क्रीम, फेस फ्रेश ब्यूटी क्रीम, अरीना गोल्ड और पाकिस्तानी मेहंदी और ब्लैक मेहंदी जैसे प्रोडक्ट्स बैन हैं. इन क्रीमों में पारा (Mercury), आर्सेनिक (Arsenic) और हाइड्रोक्विनोन जैसे हानिकारक तत्व होते हैं, जो किडनी खराब करने और स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं.

रहें सतर्क

बता दें कि बैन होने के बावजूद ये प्रोडक्ट्स ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान होने की जरूरत है. इसिलए अगर आप ब्यूटी प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीद रहें हैं तो आप थोड़ा सावधानी के साथ खरीदें. भारत में पाकिस्तान से आने वाले किसी भी तरह के कॉस्मेटिक उत्पाद का उपयोग करने से बचें क्योंकि वे असुरक्षित हैं और उन पर कानूनी प्रतिबंध है.

यह भी पढ़ें: नारियल का तेल बालों के लिए सबसे बेस्ट, स्टडी में हुआ खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments