होमHealth News8 साल के बच्चे की आंख में चली गई फेवीक्विक! ऐसी सिचुएशन...

8 साल के बच्चे की आंख में चली गई फेवीक्विक! ऐसी सिचुएशन में क्या करें? देखें VIDEO

Fevikwik Goes into Eyes: सोशल मीडिया वायरल कॉन्टेंट्स की भरमार है. पलक झपकते ही एक नया कॉन्टेंट आंखों के सामने आ ही जाता है.

Fevikwik Goes into Eyes: सोशल मीडिया वायरल कॉन्टेंट्स की भरमार है. पलक झपकते ही एक नया कॉन्टेंट आंखों के सामने आ ही जाता है. ऐसा ही एक कॉन्टेंट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बताया गया कि 8 साल के बच्चे की आंख में फेवीक्विक (Fevikwik Goes into Eyes) चला गया है. वीडियो में देखा गया कि महिला काफी घबराई हुई बच्चे की आंख खोलने की कोशिश करती है.

ऐसा हादसा किसी के साथ भी हो सकता है. इसलिए जरूरत है तो सिर्फ सावधानी बरतने की. क्योंकि छोटे बच्चे शरारत करते रहते हैं. ऐसी गलती कर बैठते हैं. अगर कभी आपके भी घर में मौजूद किसी बच्चे की आंख फेवीक्विक या फिर सुपर ग्लू के जरिए चिपक जाए तो क्या करें? आइए डिटेल में जानते हैं.

आंखों में ग्लू चला जाए तो क्या करें?

ऐसी सिचुएशन जब आती है तो घबराना लाजमी है. क्योंकि ये एक इमरजेंसी सिचुएशन तो हैं. लेकिन आप सावधानी बरतते हुए इस समस्या को ठीक कर सकते हैं. क्योंकि कई बार हम लोग हड़बड़ाहट में ऐसी गलत कोशिश करने लगते हैं जिससे आंखों को बहुत नुकसान पहुंच सकता है. इसपर एक्सपर्ट डॉक्टर भव्य थरेजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की और बताया कि आप ऐसी सिचुएशन में क्या करें.

जबरन खींचने की कोशिश न करें

इस तरह की सिचुएशन में घबराने के लिए क्यों मना किया जाता है. क्योंकि लोग घबराकर गलतियां करने लगते हैं. इस कारण अगर ऐसी सिचुएशन हो रही है, तो उसे अपनी उंगलियों से या फिर किसी भी चीज से जबरन खींचने या फिर छुड़वाने की कोशिश बिल्कुल भी न करें. क्योंकि अगर ऐसा करेंगे तो पलकों की स्किन छिल सकती है, या फिर आंख की पुतली पर भी चोट लग सकती है.

घरेलु नुस्खों से दूर रहें

ऐसे मामलों में लोग अक्सर घरेलु नुस्खें अपनाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं नहीं करना चाहिए. क्योंकि हमारी आंखे बहुत ही सिसेंटिव हिस्सों में से एक है. ऐसे में अगर आप गलती से तेल, घी, गंगा जल या फिर किसी भी तरह के घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करेंगे तो ये चीजें इंफेक्शन पैदा कर सकती है. ऐसी चीजें ग्लू के साथ मिलकर नई समस्या पैदा कर सकती है. हालांकि आंखों में चिपचिपाहट को कम करने के लिए आप लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे शुरुआत में हर 5 मिनट के अंतराल पर डालें. ये ड्रॉप्स ग्लू के असर को धीरे-धीरे कम करने और पलकों को ढीला करने में मदद करते हैं.

डॉक्टर से करवाएं जांच

ऐसी किसी भी सिचुएशन में अगर फंस जाए तो तुंरत ही किसी आई स्पेशलिस्ट के पास जाएं. क्योंकि ऐसे केस में डॉक्टर आपकी परसनली काफी हेल्प कर सकता है. डॉक्टर प्रोफेशनल तरीके से आंखों को वॉश करेंगे और खास तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे और ग्लू को सुरक्षित तरीके से हटा पाएंगे. इसके बाद डॉक्टर ये चेक करेंगे कि आखिर आंख के अंदर कोई चोट लगी है या फिर नहीं. जिसके बाद ही ड्रॉप्स देंगे.

यह भी पढ़ें: सर गंगा राम अस्पताल में दूसरी बार सफल हैंड ट्रांसप्लांट से बदली महिला की जिंदगी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments