HomeDietहड्डियों को मजबूत करेगा बेसन, गर्मी में शरीर को रखेगा ठंडा, पाया...

हड्डियों को मजबूत करेगा बेसन, गर्मी में शरीर को रखेगा ठंडा, पाया जाता ये नेचुरल गुण

Besan Khane ke Fayde: बेसन, क्या आपको पता है कि गर्मी में बेसन खाने के अनेकों फायदे होते हैं. इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है.

Besan Khane ke Fayde: बेसन, क्या आपको पता है कि गर्मी में बेसन खाने के अनेकों फायदे होते हैं. इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है. इसमें पाए जाने वाले नेचुरल गुण शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. गर्मियों के दिनों में आप बेसन से ऐसी कई टेस्टी डिशेज बना सकती हैं.

बता दें कि बेसन को चना दाल से बनाया जाता है. चना साफ करके सुखाकर पीसकर महीन आटा बनाया जाता है, यही बेसन होता है. बेसन में नेचुरल एल्कलाइन (Alkaline) गुण और हाई फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है. यह पेट की गर्मी और एसिडिटी (Acidity) को कम करता है. चने में एल्कलाइ के अलावा मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं.

क्या होता है एल्कलाइन?

नेचुरल एल्कलाइ वह पानी या फिर पदार्थ होता हैं, जिसका pH स्तर 8-9 होता है. यह नेचुरल रूप से तब बनता है जब पानी चट्टानों और मिट्टी से गुजरता है, जिससे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स इसमें घुल जाते हैं. यह शरीर के एसिड स्तर को बैलेंस करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है.

बेसन खाने के फायदे

हाई बीपी: कई लोगों को बीपी की समस्या रहती है. गर्मी में ये समस्या गर्मी और उमस के कारण बढ़ जाती है. इसिलए जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है. इस स्थिति में भी बेसन का सेवन फायदेमंद माना जाता है.

वेट लॉस: गर्मियों के समय जिन लोगों का वेट बढ़ा हुआ होता है, उन्हें ज्यादा गर्मी का एहसास होता है. इसलिए अगर उन्हें वेट लॉस करने का मन है तो वह बेसन का सेवन कर सकते हैं. बेसन की कई स्वादिष्ट डिश बना कर आपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. बता दें कि बेसन के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा-भरा रहता है ऐसे में किसी प्रकार की अन्य चीजों की क्रेविंग से भी बचे रहेंगे और आप आसानी से अपना वेट लॉस कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल: जिल लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, वह बेसन का सेवन कर सकते हैं. गर्मियों में बेसन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रेल में रहेगा, बता दें कि बेसन में घुलनशील फाइबर और अनसैचुरेचेड फैट पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है.

मजबूत हड्डियां: बेसन में एल्कलाइन के अलावा कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती करने में सहायक है. बेसन के सेवन से आप ऑस्टिपोरोसिस जैसी समस्या से भी बच सकते हैं.

डाइजेशन: गर्मियों में डाइजेशन की समस्या आम होती है. इसिलए इस समस्या से बचने के लिए बेसन का सेवन कर सकते हैं. इसमें हाई फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Summer में जल्दी थक जाता है शरीर, Diet में शामिल करें बस ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी मजबूत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



RELATED ARTICLES

खाने से पहले जान लें…कहीं जानलेवा न बन जाए गर्मियों में तरबूज का सेवन

Watermelon Safety Tips: तरबूज खरीदने से पहले जरूरी बातों को जानें. ऐसे चेक करें मिलावटी तरबूज. काम आएंगे सिंपल तरीके.

गर्मियों में सलाद का सेवन हानिकारक! खाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

Vegetables to avoid in summer: हर मौसम के हिसाब से हमारे खाने में सलाद के रूप में खाई जाने वाली सब्जियां-फलों को बदलनी जरूरी होता है.

नींबू पानी बनाते समय न करें ये गलती, जानें बनाने का सही तरीका

What are common lemonade mistakes: नींबू पानी बनाने का सही तरीका क्या है? दरअसल नींबूू पानी बनाने का एक सही तरीका होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ज्यादा पानी पीने से मौत! जानें पानी पीने की सही मात्रा, देखें पूरा Video

How Much Drink Water: क्या जरूरत से ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है? सेहत की खबर के वीडियो में जानें पानी की सही मात्रा.

यूरिक एसिड से सूज जाएगा पैर, अजवाइन का नुस्खा आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

How to Reduce Uric Acid: यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो शरीर में से निकलना जरूरी होता है. नहीं निकलने पर कई समस्या कर सकता है.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: ज्यादा पानी पीना खतरनाक!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. ज्यादा पानी पीने से ICU में पहुंचा व्यक्ति.

क्या सच में हंसने से बूस्ट होती है इम्यूनिटी? जानें क्या कहती है स्टडी

Laughing Boosts Immunity: हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. हंसने से खून बढ़ता है. ऐसी तमाम बातें आपने कई लोगों को कहते सुना होगा.

Recent Comments