होमDietSummer में जल्दी थक जाता है शरीर, Diet में शामिल करें बस...

Summer में जल्दी थक जाता है शरीर, Diet में शामिल करें बस ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी मजबूत

How To Boost Your Immunity In Summers: इम्यून सिस्टम मजबूत करके आप गर्मी में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, इंफेक्शन जैसी समस्या से लड़ सकेंगे.

How To Boost Your Immunity In Summers: गर्मी के मौसम में कमजोरी ज्यादा महसूस होती है. शरीर थका-थका सा लगता है. ऐसे में खाने-पीने के मामले पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि ज्यादा गर्मी के कारण शरीर थका हुआ तो वह शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी के लिए ठंडे खाना-पीना शुरू कर देतें है, बिना ये सोचे कि इन फूड्स से उन्हें किस तरह की एनर्जी मिलेगी. शरीर की वीकनेस दूर होगी भी या नहीं? लेकिन बिना सोचे-समझें खाना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है.

वहीं बैलेंस्ड डाइट से आप गर्मी में होने वाली कमजोरी को दूर कर सकते हैं. कमजोर होने का एक बड़ा कारण इम्यून सिस्टम का वीक होना होता है. इसलिए इस बात को समझना जरूरी होता है कि इम्यून सिस्टम को ठीक रखने वाली डाइट लें. अगर इम्यून सिस्टम ठीक रहेगा तो आप थका-थका महसूस नहीं करेंगे. और जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे. दरअसल, इम्यून सिस्टम मजबूत करके आप गर्मी में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, इंफेक्शन, और डाइजेशन जैसी समस्या से बेहतर लड़ सकेंगे. इसलिएआज के आर्टिकल में हम आपको इम्यून बूस्ट करने वाली डाइट के बारे में, चलिए जानते हैं.

इम्यून बूस्ट करने वाली डाइट

मौसमी फलों का सेवन: मौसमी फल तरबूज, पपीता, आम, खट्टे फल और बेरीज जैसे फलों का सेवन करें. ये फल विटामिन (A, C), खनिज (पोटेशियम, मैग्नीशियम), फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. ये फल शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं, पाचन सुधारते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं.
प्रोबायोटिक्स: दही, छाछ और लस्सी पेट के स्वास्थ्य को सही रखती हैं और इम्यूनिटी बढ़ाती हैं.
हाइड्रेटिंग फल और सब्जियां: तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं.
हर्बल और प्राकृतिक पेय: नारियल पानी, पुदीने की चाय, और नींबू पानी शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करते हैं.
पाचन के लिए मसाले: अदरक और हल्दी का सेवन करें, जो सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.

इन चीजों से रहे दूर

  • ऑइली या मसालेदार खाना खाने से बचें.
  • प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड, खासतौर से वो जिनमें प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं. ये शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं.
  • ज्यादा मिट्ठी चीजों के सेवन से रहें दूर, हाई शुगर ड्रिंक्स से भी बनाएं दूरी.
  • ज्यादा कैफीन और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचें. इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
  • बता दें कि इम्यूनिटी एक या दो दिन में ठीक नहीं होती. इम्यूनिटी को ठीक बनाएं रखने के लिए रूटीन में इन डाइट का सेवन करना चाहिए. वहीं हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: मलेरिया में तेजी से गिरती ब्लड प्लेटलेट्स, जल्द रिकवरी के लिए लीजिए ये डाइट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments