होमHealth NewsWHO ने इस दवा को दी मंजूरी, अब कई शिशुओं को बचेगी...

WHO ने इस दवा को दी मंजूरी, अब कई शिशुओं को बचेगी जान

WHO approved malaria treatment: नवजात बच्चों के लिए आर्टीमेथर-ल्यूमेफैन्ट्रिन नाम की दवा को मंजूरी मिली है.

WHO approved malaria treatment: मलेरिया की जंग में अक्सर बड़े-बड़े हार जाते हैं. वहीं अगर ये खतरनाक बीमारी नवजात शिशुओं को हो जाए तो उन्हें खास केयर की सख्त जरूरत होती है. लेकिन अब डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि डब्ल्यूएचओ (WHO) ने मलेरिया की पहली ऐसी दवा को मंजूरी दी है, जिन्हें शिशुओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बता दें कि अब तक नवजात शिशुओं का इलाज उन दवाओं से किया जाता था जो वयस्कों के लिए बनाई गई थीं.

बता दें कि हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है. इसी खास मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नवजात शिशुओं की इस दवा को मंजूरी दी गई. WHO के महानिदेशक Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा कि नए टीके, बेहतर जांच तकनीक और प्रभावी दवाईयां मलेरिया के खिलाफ लड़ाई को नई दिशा दे रही हैं.

नवजात के लिए खास दवा

नवजात बच्चों के लिए आर्टीमेथर-ल्यूमेफैन्ट्रिन नाम की दवा को मंजूरी मिली है. मलेरिया से लड़ने में कामयाब इस दवा को प्री-क्वालिफिकेशन मंजूरी मिली है. इसका मतलब है कि ये दवा गुणवत्ता के लिहास से अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है. ये दवा 5 किलोग्राम से कम वजन वाले नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षित है. इन दवाओं को मेडिसिन कंपनी Novartis ने Medicines for Malaria Venture के साथ मिलकर बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: अब डेंगू से नहीं होगी मौत! 3-5 साल में आएगा बड़ा इलाज

क्यों खास है ये दवा?

मलेरिया दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी में आती है. वहीं अफ्रीका में मलेरिया से हर साल 3 से 18 प्रतिशत नवजात शिशु इन बीमारी की चपेट में आते हैं. लेकिन इससे पहले नवजात के लिए किसी प्रकार की कोई दवा मार्किट में उपलब्ध नहीं थी. उनका इलाज उन दवाओं से किया जाता था जो बड़े बच्चों के लिए बनाई गई है. इस कारण उनके ठीक होने में अधिक समय लगता था, लेकिन अब नवजात के लिए बनाई गई स्पेशल दवा से वह जल्दी रिकवर हो सकेंगे.

मच्छर जनित बीमारी

मलेरिया मच्छर के काटने से होता है लेकिन यह एक फैलने वाली बीमारी भी है. इस बीमारी में मरीज को तेज बुखार के साथ-साथ, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान, उल्टी जैसे लक्षण नजर आते हैं. ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरती है और शरीर कमजोर हो जाता है. समय पर इलाज न मिलने पर मृत्यु हो सकती है. यह बीमारी 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर पर खतरनाक है.

मलेरिया से हुई 6 लाख मौत

गौरतलब है कि हर साल 2024 में 80 देशों में मलेरिया के लगभग 282 मिलियन मामले सामने आए थे, वहीं 6.10 लाख लोगों की मौत हुई. इसके बाद साल 2023 में मलेरिया के मामलों में लगभग 9 मिलियन की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा अफ्रीकी क्षेत्र में मलेरिया के मामले तेजी से देखने को मिलते हैं. वहां 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आंकड़ा 75% तक होता है.

यह भी पढ़ें: मलेरिया में तेजी से गिरती ब्लड प्लेटलेट्स, जल्द रिकवरी के लिए लीजिए ये डाइट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments