होमDietमलेरिया में तेजी से गिरती ब्लड प्लेटलेट्स, जल्द रिकवरी के लिए लीजिए...

मलेरिया में तेजी से गिरती ब्लड प्लेटलेट्स, जल्द रिकवरी के लिए लीजिए ये डाइट

Kya Khane Se Malaria Thik Hota Hai: मलेरिया के मरीजों की डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए. पढ़ें पूरी खबर.

Kya Khane Se Malaria Thik Hota Hai: मलेरिया मच्छर के काटने से होता है लेकिन यह एक फैलने वाली बीमारी भी है. इस बीमारी में मरीज को तेज बुखार के साथ-साथ, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान, उल्टी जैसे लक्षण नजर आते हैं. व्यक्ति की ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरती है और शरीर कमजोर हो जाता है. लेकिन सही खाने-पीने से इस बीमारी को जल्दी रिकवर किया जा सकता है.

अगर इसकी रिकवरी सही से नहीं होती है, तो इससे लिवर और किडनी पर भी असर पड़ता है. ऐसे में आज आपको बताएंगे कि मलेरिया के मरीजों की डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए. जिससे तेजी से रिकवरी हो सके. बता दें कि भारत जैसे देश में आज भी मलेरिया एक गंभीर बीमारी बनी हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मलेरिया से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या लगभग 3,500 रह गई है, जो पहले की तुलना में बहुत कम है.

मलेरिया मरीज की ऐसी हो डाइट

प्रोटीन का करें सेवन: मलेरिया में शरीर कमजोर हो जाता है. मांसपेशियों में दर्द रहता है. ऐसे में शरीर को प्रोटीन की खास जरूरत होती है. इसलिए प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए मरीज की डाइट में दाल, दूध, अंडे जैसी चीजें शामिल करें. इसके अलावा फलियां, मेवे, हरी सब्जियां भी खिला सकते हैं.

हाइड्रेटेड रहें: मलेरिया को जल्दी रिकवर करने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि उल्टी के कारण सभी तरह के मिनरल्स शरीर से निकल जाते हैं. इसलिए शरीर को जितना हो सके हाइड्रेटेड रखें. इसके लिए डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी और ऐसे फल भी शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है.

लो फाइबर फूड्स: मलेरिया में शरीर कमजोर हो जाता है. इसलिए शरीर हैवी फूड्स पचा नहीं सकते. इसके लिए मरीज को घर का खाना ही खिलाएं, साथ ही दलिया, खिचड़ी या उबले हुए नरम चावल शामिल करें.

इम्यूनिटी बूस्ट फल: मलेरिया में शररी को ज्यादा इम्यूनिटी की जरूरत होती है. इसलिए डाइट में विटामिन सी वाले खासकर खट्टे फलों को शामिल करें. जैसे कीवी, अनार, नींबू, संतरा, अंगूर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, और अनन्नास जैसे फलों का सेवन करने को दें.

गिलोय: आयुर्वेद में गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है. गिलोय शरीर को बीमारियों से लड़ने के लायक बनाती है. इसलिए मलेरिया या डेंगू के दौरान गिलोय का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है. गिलोय की ताजी डंडी को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसे पानी के साथ मिलाकर पिएं. मार्किट में भी गिलोय का जूस आसानी से मिल जाता है. वहीं अगर ताजा गिलोय न मिले तो बाजार से इसका पाउडर खरीद कर लें आए इसे शहद के साथ खाएं.

हरी सब्जियां: बीमारियों को ठीक करने के लिए हरी सब्जियां का सेवन सबसे रही माना जाता है. हरी सब्जियों में आप पालक, मेथी, लौकी, तोरई, और बीन्स का सेवर कर सकते हैं. सब्जी बनाने के बजाए आप इनका सूप के रूप में भी सेवन किया जा सकता है. हरी सब्जियां आयरन, विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है.

यह भी पढ़ें: कैसा होना चाहिए गर्मी का डाइट चार्ट? फॉलो करे ये टिप्स, नहीं होगी कंफ्यूजन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments