होमDietकैसा होना चाहिए गर्मी का डाइट चार्ट? फॉलो करे ये टिप्स, नहीं...

कैसा होना चाहिए गर्मी का डाइट चार्ट? फॉलो करे ये टिप्स, नहीं होगी कंफ्यूजन

Avoid These 5 Foods During Summer: इस मौसम में कौन-सा खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हैं और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए.

Avoid These 5 Foods During Summer: गर्मियों का मौसम है, तो शरीर से पसीना तो निकलेगा ही. पसीना के शरीर से निकलने पर डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हम अधिक से अधिक पानी का सेवन करते हैं. लेकिन इसका मतबल ये नहीं कि शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए सिर्फ पानी ही पीते रहना है.

पानी पीने से शरीर गर्मी से तो बचा रहता है और ठंडा भी रहता है. लेकिन पानी के अलावा हमें अपने खाने-पीने की चीजों पर एक्सट्रा ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि गलत या भारी भोजन गर्मियों में शरीर पर दबाव डालता है, जिससे पेट की समस्याएं, एसिडिटी, गैस और कमजोरी जैसी समस्या होने लगती है. वहीं अगर पेट खराब हो जाए तो शरीर से सारा जरूरी पोषक तत्व निकल जाता है, जिसकी वजह से भी डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. इसलिए पानी के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसलिए आपको ये समझना जरूरी है कि इस मौसम में कौन-सा खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हैं और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए. सही डाइट अपनाकर न केवल आप खुद को फिट रख सकते हैं, बल्कि गर्मी के असर से भी बच सकते हैं.

गर्मी में इन खानों से बनाएं दूरी

तला-भुना और भारी खाना

गर्मी के मौसम में तला-भुना और भारी खाने से बचना चाहिए. ये पाचन तंत्र पर एक्सट्रा दबाव डालता है. क्योंकि गर्मी में शरीर पहले से ही आलसी और थका हुआ होता है. ऐसे में भारी खाना शरीर में सुस्ती और गैल की समस्या बढ़ा सकता है.

अधिक मसालेदार भोजन

गर्मी के मौसम में हो सके तो अधिक मसालेदार खाना नहीं खाएं क्योंकि ज्यादा और तेज मिर्च-मसाले शरीर में गर्मी पैदा करते हैं, जिससे पसीना ज्यादा आता है और पेट की समस्याएं परेशान करती है. इसिलए घर के खानों में हो सके तो हल्की मिर्च का प्रयोग करें.

बाहर का जंक फूड

गर्मी के मौसम में जितना हो सके जंक फूड अवॉयड करना चाहिए. क्योंकि ये रखे-रखे कब खराब हो जाते हैं. पता ही नहीं चलता. इसलिए जितना हो सके बाहर का खाने से दूरी बनाकर रखें. रखे-रखे खाने में कब बैक्टीरिया, उमस पनप जाए पता ही नहीं चलता. बैक्टीरिया के कारण शरीर में फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है.

जरूरत से ज्याद ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक

    गर्मी के मौसम में जरूरत से ज्यादा ठंडा खान या फिर पानी नहीं पीना चाहिएय. बहुत से लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, लेकिन ये शरीर को लाभ देने की बजाए नुकसान दे सकता है. अचानक ठंडा खाने-पीने से गले में खराश, सर्दी और पाचन तंत्र पर गलत असर डाल सकते हैं इसलिए सावधान रहें.

    कैफीन

      कई लोग चाय, कॉफी जैसी चीजों के शौकीन होते हैं. लेकिन इनमें मौजूद कैफीन शरीर से पानी की मात्रा कम कर सकते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए गर्मियों के मौसम में कैफीन का सेवन कम कर दें. इनकी बजाए लस्सी, दही और जूस का सेवन करें.

      यह भी पढ़ें: गर्मियों का टॉनिक! दिन की शुरूआत बस एक गिलास से, पूरे दिन शरीर रहेगा कूल-कूल

      (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




      author avatar
      Surbhi . Content Writer
      लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
      Surbhi .
      Surbhi .
      लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
      RELATED ARTICLES

      ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

      High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

      इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

      Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

      कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

      Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

      कोई जवाब दें

      कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
      कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

      Most Popular

      तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

      Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

      Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

      Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

      शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

      Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

      सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

      Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

      Recent Comments