होमExplainersगुरुग्राम से पकड़े गए 70 लाख के वजन घटाने वाले इंजेक्शन! कैसे...

गुरुग्राम से पकड़े गए 70 लाख के वजन घटाने वाले इंजेक्शन! कैसे करें असली-नकली की पहचान

Fake Weight Loss Injection: देशभर में वजन घटाने के लिए लोग वेट लॉस इंजेक्शन ले रहे हैं. अब इसपर एक बड़ा खुलासा हुआ है.

Fake Weight Loss Injection: देशभर में वजन घटाने के लिए लोग वेट लॉस इंजेक्शन ले रहे हैं. अब इसपर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की और नकली इंजेक्शन बनाने और बेचने वाले रैकेट का खुलासा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 70 लाख रुपये के फर्जी इंजेक्शन बरामद हुए.

हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी किराए के मकान लेकर फ्लैट में नकली इंजेक्शन तैयार कर रहे थे. बताया गया कि आरोपी चीन से सस्ते और केमिकल सिरिंज मंगवा कर पैकेजिंग की मदद से उसे असली जैसा बना रहे थे.

क्यों बढ़ती जा रही इस इंजेक्शन की मांग?

वहीं बात करें कि आखिर ये इंजेक्शन की मांग बढ़ती क्यों जा रही है तो इसके पीछे की वजह साफ है. सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया पर तेजी से वजन घटाने के लिए इंफ्लुएंस किया जा रहा है. इन्हीं एक्टर्स को देखते हुए जो लोग ओबेसिटी का शिकार हैं, वो वजन घटाने वाले इंजेक्शन की मांग कर रहे हैं. इस कारण ऐसे इंजेक्शन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इन्हीं डिमांड का फायदा उठाया जा रहा है और नकली दवाओं का कारोबार भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. कई लोग वजन घटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले नकली मौनजारो इंजेक्शन को बाजार में बेच रहे हैं.

शरीर के लिए खतरनाक हो सकता नकली इंजेक्शन

आप किसी भी नकली दवा का सेवन करते हैं, तो वो आपके लिए हानिकारक हो सकता है. इसी तरह नकली वेट लॉस इंजेक्शन भी शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. क्योंकि इनमें जहरीले कैमिकल्स को भी मिलाया जाता है. इसलिए अगर आप इसे ले भी लेंगे तो इसका असर नहीं होता है. जिससे बीमारी बनी रह सकती है.

इसी कारण शरीर में टॉक्सिन्स रिएक्शन तेजी से बढ़ सकते हैं. कई क्रिटिकल केस में अस्पताल में भी भर्ती कराने तक की नौबत आ सकती है. यहां तक की अगर आप लंबे समय तक इसका सेवन करते हैं, तो बॉडी ऑर्गन्स भी फेल हो सकते हैं. इसलिए ऐसे किसी भी इंजेक्शन को डॉक्टर की सलाह के बिना न लें. वहीं असली और नकली की पहचान जरूर करें.

असली और नकली की पहचान कैसे करें?

अब जान लेते हैं कि आखिर आप दवा के असली और नकली की पहचान कैसे करें, तो डॉक्टरों के अनुसार नकली इंजेक्शन की पहचान करने के लिए आपको कुछ सावधानी बरतनीच चाहिए. पहला हमेशा ऐसी मेडिकल शॉप से दवाएं खरीदें जिसके पास लाइसेंस हो. बिना किसी डॉक्टर की सलाह के इस इंजेक्शन को न लें. पैकेजिंग की जांच ध्यान करें, जैसे स्पेलिंग मिस्टेक में अगर कुछ डाउट है, सील या फिर अजीब लेबल है तो उनसे सावधान रहें. बॉक्स पर मौजूद QR कोड से ही जरूर वेरीफाई कीजिए. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दवा खरीद रहे हैं, तो बचें.

यह भी पढ़ें: हर नागरिक को मिलेगा सस्ता इलाज, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता; केंद्रीय मंत्री का ऐलान!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments