Fever Causes in Kids: बच्चों को बार-बार बुखार क्यों आता है? क्या है इसके पीछे के बड़े कारण. इस सभी सवालों के जवाब को लेकर फिट रहे इंडिया ने बाल रोग विशेषज्ञ से खास बातचीत की है. उन्होंने बताया कि आजकल नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों में बार-बार कब्ज, दस्त या पेट खराब होने की समस्या आम होती जा रही है, लेकिन माता-पिता को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा देने से बचना चाहिए.
किन दवा का सेवन सही
डॉक्टर के अनुसार, नवजात शिशुओं का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए हल्की गड़बड़ी सामान्य हो सकती है. हालांकि, यदि बच्चे को बार-बार दस्त हो रहे हों, उल्टी हो रही हो, या वह सुस्त दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. उन्होंने बताया कि दवा की मात्रा बच्चे की उम्र, वजन और लक्षणों की गंभीरता के आधार पर तय की जाती है. इसलिए डॉक्टर से बिना मिले बच्चों को बिल्कुल भी न दें.
इन बातों का रखें ख्याल
कब्ज की स्थिति में माता-पिता को बच्चे के खानपान और हाइड्रेशन पर ध्यान देना चाहिए, जबकि दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए ORS जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए. लेकिन किसी भी एंटीबायोटिक या अन्य दवा का उपयोग केवल विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए. डॉक्टर ने यह भी बताया कि बच्चों में बार-बार पेट की समस्या संक्रमण, एलर्जी या खानपान की गलत आदतों के कारण हो सकती है. इसलिए सही समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है. उन्होंने माता-पिता को सलाह दी कि बच्चे की ग्रोथ, टीकाकरण और नियमित जांच पर विशेष ध्यान दें.
यह भी देखें: Periods गड़बड़ तो Pregnancy मुश्किल? डॉक्टर ने दूर किए पीरियड्स को लेकर सारे मिथक

