होमHealth Newsभारत के 19 शहर सबसे गर्म! शरीर में क्या होता है जब...

भारत के 19 शहर सबसे गर्म! शरीर में क्या होता है जब पारा 40 पार जाता है?

Heatwave Health Risks: घर से बाहर किसी काम के लिए निकलों तो धूप के थपेडे़ हमें पड़ने लगते हैं. ऐसा ही महसूस आज हर किसी को हो रहा होगा.

Heatwave Health Risks: घर से बाहर किसी काम के लिए निकलों तो धूप के थपेडे़ हमें पड़ने लगते हैं. ऐसा ही महसूस आज हर किसी को हो रहा होगा. इन दिनों भारत किसी आग के गोले में बदल गया हो ऐसा लगता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत दुनिया के सबसे 20 गर्म शहरों में से एक है.

जानकारी के अनुसार बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल यहां तक का टेंप्रचर 44-55 डिग्री छू रहा है. हालांकि मौसम विभाग की ओर से पहले भी लू का अलर्ट जारी किया जा चुका है. इतना ही नहीं ये भी जानकारी सामने आ चुकी है कि आने वाले समय में हालात और भी बिगड़ सकते हैं. जिसके कारण सवाल सिर्फ टेंप्रेचर तत सीमित नहीं रह जाता है. क्योंकि इस भीषण गर्मी में हमारी बॉडी अंदर से काफी कुछ झेल रही है.

45 डिग्री में कैसे रिएक्ट करता शरीर?

क्या आप जानते हैं कि 45 डिग्री टेंप्रेचर में हमारा शरीर कैसा रिएक्टर करता है? कई लोगों के लिए गर्मी जानलेवा तक साबित हो सकती है. ऐसे ट्रेंप्रेचर में हमारा शरीर का कूलिंग सिस्टम भी फेल जाता है. दरअसल जब टेंप्रेचर 40 से ऊपर जाता है, तो हमारा शरीर का कूलिंग सिस्टम यानी पसीना ही मुख्य सहारा होता है. लेकिन ये सिस्टम फेल हो जाता है. ऐसे में इस माहौल में आपको अपने शरीर का शास ख्याल रखना चाहिए.

शरीर को हाइड्रेट रखें

क्योंकि मौसम ऐसा है कई लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. क्योंकि ऐसे मौमसम में हमारी बॉडी तेजी से पानी सोख लेती है. पसीना भी ज्यादा निकलता है जिसके कारण शरीर में जरूरी नमक इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने लग जाते हैं. नतीजा आपको कई समस्या जैसे चक्कर आना, कमजोरी होना, मुंह सूखने की परेशानी हो सकती है. कई बार हमारी बॉडी पार्ट्स भी सही से काम नहीं कर पाते. इसलिए बॉडी को हाइड्रेट रखने की जरूरत है.

हीट स्ट्रोक का खतरा

वहीं ऐसे मौसमम में हीट स्ट्रोक का खतरा भी अधिक रहता है, जो कि सबसे खतरनाक कंडिशन से एक है. ये तब होता है जब हमारी बॉडी का टेंप्रेचर 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है. जिसके बाद बॉडी अपने आप पर से कंट्रोल खो देती है. इससे कई समस्या जैसे तेज बुखार, बेहोशी, उलझन महसूस हो सकती है. ऐसे में अगर आप सही समय पर इलाज न लें तो जान तक जाने का खतरा हो सकता है. ऐसे मौसम में बीपी की भी समस्या हो सकती है. दरअसल गर्म मौसम में शरीर की नसें फैलना शुरू हो जाती है. जिसके कारण बीपी अचानक गिर सकता है. नतीजा चक्कर आने की समस्या, बेहोशी, हार्ट पर प्रेशर पड़ सकता है.

इन लोगों को रहता अधिक खतरा

वहीं अब जान लेते हैं कि आखिर किन लोगों को अधिक खतरा रहता है. खासतौर पर बच्चे, बुजुर्गों को अधिक खतरा रहता है. क्योंकि उनका शरीर ऐसे टेंप्रेचर को कंट्रोल करने में कमजोर होता है. इसी के साथ प्रेग्नेंट महिलाएं. उन्हें डिहाइड्रेशन और थकान का काफी असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. वहीं जो लोगों को दिल की बीमारी परेशान करती है. जैसे बीपी की समस्या है उन्हें अधिक खतरा रह सकता है. इतना ही नहीं डिलिवरी बॉय जो अधिक समय तक बाहर धूप में काम करते हैं, मजदूर, ट्रैफिक पुलिस उन्हें इस तापमान का अधिक खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: OT अटेंडर बना सर्जन! बिना एक्सपीरिएंस के कर डाली महिला की ब्रेस्ट सर्जरी, हुआ सस्पेंड

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Asanas in old age:बढ़ती उम्र में करें ये योगासन,मिलेगा फायदा

How to get fit at 80 years old: शरीर में कमजोरी और बीमारियों के चलते योग-एक्सरसाइज जैसी चीज़े करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Recent Comments