होमHealth NewsOT अटेंडर बना सर्जन! बिना एक्सपीरिएंस के कर डाली महिला की ब्रेस्ट...

OT अटेंडर बना सर्जन! बिना एक्सपीरिएंस के कर डाली महिला की ब्रेस्ट सर्जरी, हुआ सस्पेंड

OT Attendant Performs Breast Surgery: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में लोगों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है.

OT Attendant Performs Breast Surgery: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में लोगों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है. यहां एक अटेंडर ने महिला के ब्रेस्ट की सर्जरी कर दी. महिला को संक्रमण की शिकायत हो गई है. पूरा मामला तब सामने आया जब आशा कार्यकर्ता महिला के घर पहुंची.

पूरा मामला पिपरिया सिविल अस्पताल का है, जहां संगीता नाम की महिला ब्रेस्ट में गांठ की समस्या लेकर अस्पताल पहुंची थी. वहीं ओटी अटेंडर ने बिना पर्ची, जांच और डॉक्टर के बिना महिला के ब्रेस्ट की सर्जरी कर डाली. यहां तक की अटेंडर ने महिला को सर्जरी के बाद भी महिला को ड्रेसिंग के नाम पर बार-बार अस्पताल बुलाया और हर बार 1,000 से 1,200 रुपये तक वसूलता रहा. पीड़ित महिला सिंगानामा गांव की रहने वाली है.

ओटी अटेंडर निलंबित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटी अटेंडर बरसाती लाल मांझी ने एक व्यक्ति के हाथ के सिस्ट का ऑपरेशन और एक छोटी सर्जरी पहले भी की थी. लेकिन उस समय बरसाती लाल मांझी पर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन इस मामले के संज्ञान के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं ओटी अटेंडर के पुराने मामले को छुपाने को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को ओटी अटेंडर बरसाती लाल मांझी को प्रारंभिक तौर पर निलंबित करके जांच बैठा दी है.

पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

पीड़ित महिला संगीता पिपरिया से 27 किलोमीटर दूर गांव सिंगानाम की रहने वाली है. मार्च में महिला को पहली डिलीवरी हुई थी, जिसके बाद उसको ब्रेस्ट में सिस्ट बनने की शिकायत हो गई थी, वह पिपरिया सिविल अस्तपाल पहुंची जहां ओटी अटेंडर ने बिना डॉक्टर के महिला की सर्जरी कर डाली. वहीं पूरा मामला संज्ञान में तब आया जब आशा वर्कर महिला के घर पहुंची, और देखा गया कि महिला एक ब्रेस्ट से बच्चे को फीड करा रही है. आशा वर्कर के पूछने पर पूरी बात का खुलासा हुआ. वहीं ऑपरेशन के बाद भी महिला पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है.

अस्पताल की BMO का क्या है कहना?

इस पूरे मामले पर पिपरिया सिविल अस्पताल की बीएमओ डॉक्टर रिचा कटकवार का कहना है कि, ”ओटी अटेंडर का काम होता है कि, ऑपरेशन थिएटर में साफ सफाई व ऑपरेशन की व्यवस्था करें, लेकिन ओटी अटेंडर बरसाती लाल मांझी ने करीब 15 दिन पहले एक महिला के ब्रेस्ट में हुई गांठ की सर्जरी करके उसकी जान खतरे में डाल दी. जबकि यह काम एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा कई जांच प्रक्रिया के बाद करता है. इस मामले में दो दिन पहले आशा सहयोगी ने पीड़ित महिला को यहां लाकर शिकायत करवाई थी. इसके बाद हमें पता चला कि अस्पताल की ओटी में ऑपरेशन हुआ है.’

यह भी पढ़ें: सर गंगा राम अस्पताल में दूसरी बार सफल हैंड ट्रांसप्लांट से बदली महिला की जिंदगी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments