होमExplainers35 के बाद महिलाओं के लिए फिटनेस क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से...

35 के बाद महिलाओं के लिए फिटनेस क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से जानें

Women Weight loss & Bone Strength: हर महिला चाहे किसी भी उम्र में हो चाहे 20 या फिर 70 फिट, स्वस्थ और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती है.

Women Weight loss & Bone Strength: हर महिला चाहे किसी भी उम्र में हो चाहे 20 या फिर 70 फिट, स्वस्थ और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती है. पर कई महिलाओं का ऐसा मानना है कि फिटनेस का अर्थ सिर्फ पतला होना होता है. जबकि फिटनेस उससे कई मायनों में अलग बोती है. फिटनेस एक ऐसा प्रोसेस हैं जिसमें व्यक्ति की स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी, मोबिलिटी, बैलंस यहां तक की मेंटल हेल्थ भी शामिल हैं.

इस खास विषय पर फिट रहे इंडिया ने अपने पॉडकास्ट में फिटनेस एंड रीहैब एक्सपर्ट कोमलपाल गौर से खास बातचीत की. उन्होंने महिलाओं से संबंधित फिटनेस पर कई पहलुओं पर खुलकर और डिटेल में बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने महिला के लिए कुट खास टिप्स दिए. जिससे हर महिला अपने आप को फिट रख सकती हैं. आइए डिटेल में जानते हैं.

फिटनेस का पहला संकत क्या है?

कोमलपाल बताती हैं कि शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी ही फिटनेस का पहला संकेत है. उदहारण के तौर अगर कोई महिला सीधे खड़े होकर जमीन तक अपना हाथ नहीं पहुंचा पा रही तो संकेत है कि महिला के शरीर में किसी तरह की स्टिफनेस यानी अकड़न है. खासतौर पर हैमस्ट्रिंग के टाइट होने से झुकने से परेशानी होने लगती है. हालांकि घबराने की बात नहीं है. इस समस्या को रेगुलर स्ट्रेचिंग से टीक किया जा सकता है. अगर आप भी छोटी-मोटी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करेंगे तो शरीर में लचीलापन आएगा, दर्द कम करने में काफी मदद मिलेगी. इतना ही नहीं मेंटली भी आप स्ट्रांग महसूस करेंगे.

मसल्स कमजोर होने से कैसे बचाएं?

वहीं मसल्स स्ट्रेंथ की अगर बात करें तो सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है मसल्स कमजोर होने लगती है. खासतौर पर 35 के बाद अधिक ख्याल रखना चाहिए. महिलाओं में ये प्रोसेस मेनोपॉज के बाद और भी तेज होने लगता है. दरअसल हमारे मसल्स अगर कमजोर हो तो प्रेशर हमारे जोड़ों पर भी पड़ता है. नतीजा घुटनों, कमर, यहां तक की पीठ का दर्द परेशान करने लगता है. इस कारण कोशिश कीजिए की आप वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करें. ऐसी एक्सरसाइज करने की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है. इसका फायदा न सिर्फ आपकी मसल्स को होगा बल्कि आपके पोश्चर में भी सुधार लाएगा. साथ ही हड्डियां भी काफी हद तक मजबूत साबित होंगी.

यहां देखें पूरा VIDEO

40 के बाद नहीं कर सकती वेट ट्रेनिंग

आपने भी नोटिस किया होगा, जब हम अपने घर में मां से या फिर किसी भी महिला से ये कहें कि वेट ट्रेनिंग किया करो तो उनका जवाब होता है कि इस उम्र में थोड़ा मुश्किल है. दरअसल महिलाओं को ऐसा लगता है कि अगर वो 35 से 40 साल की उम्र में हैं, तो वेट ट्रेनिंग करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन ये महज एक भ्रम है. क्योंकि अगर आप सही ट्रेनर के सुरविजन में वेट ट्रेनिंग करते हैं, तो आपको फायदा मिल सकता है. इस तरह आप एक्सपर्ट की देखरेख में ही ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं.

इस बातचीत के दौरान एक्सपर्ट कोमलपाल ने बताया कि उनके पास कई ऐसी महिलाएं भी आती हैं जिनकी उम्र 70 साल की हैं, और वो अभी वेट ट्रेनिंग भी कर रही हैं. चौंकाने वाली बात है कि उनका रिलजल्ट भी काफी शानदार रहा है. उन्हें काफी शानदार रिजल्ट्स मिल रहे हैं. बस जरूरत है तो सिर्फ सही तकनीक और धीरे-धीरे शुरुआत. जिससेक कि आप अपनी बॉडी को मजबूत बना सकते हैं.

15-20 मिनट करें ये काम

वहीं उन्होंने बताया कि फिटनेस को सिर्फ जिम तक लिमीट करना सही नहीं है. यानी आप जिम जाएंगे तो ही आप फिट रह पाएंगे. अगर ऐसा समझते हैं, तो आप गलत है. अगर आपके पास समय है तो रोजाना 15-20 मिनट ही सही लेकिन वॉक करें, थोड़ा स्ट्रेचिंग करें, हल्की वेट ट्रेनिंग या फिर कुछ देर तक मेडिटेशन करें. ये आपके लिए पर्याप्त हो सकता है. लगातार अगर आप ऐसा करेंगे तो छोटी-छोटी कोशिशें लंबे समय के लिए कई बदलाव ला सकती हैं.

महिलाएं क्यों नहीं करती एक्सरसाइज?

सवाल आता है कि आखिर महिलाएं एक्सरसाइज करती क्यों नहीं है? इसपर एक्सपर्ट कोमल ने बताया कि अक्सर महिलाओं को डर रहता है कि एक्सरसाइज शुरू करने के बाद जो दर्द होगा वो नुकसानदायक है. अब इसके लिए उन्होंने जानकारी दी और बताया कि अगर आप एक्सरसाइज कर रहे हैं और दर्द 12 से 24 घंटे तक रहे तो बिल्कुल नॉर्मल है. ये एक सिगन्ल है कि आपकी मसल्स काम कर रही हैं. लेकिन अगर दर्द जब आप अचानक एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो ज्यादा हो तो ये एक चोट का संकेत हो सकता है. ऐसे में रुक जाइए और किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: डेंगू से अलग होता है मलेरिया, जानें लक्षण और बचने के उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments