होमHealth Newsबांग्लादेश के बाद भारत में पैर पसार रहा मजील्स, जान जाने का...

बांग्लादेश के बाद भारत में पैर पसार रहा मजील्स, जान जाने का भी खतरा! जानें किन बातों का रखें खास ख्याल

Measles Cases in Chennai: बच्चे को तेज बुखार, खांसी-जुकाम पूरे शरी पर लाल दाने होना. इस समय बांग्लादेश में मौजूद कई बच्चें सामना कर रहे हैं.

Measles Cases in Chennai: बच्चे को तेज बुखार, खांसी-जुकाम पूरे शरी पर लाल दाने होना. इस तरह के लक्षणों का सामना इस समय बांग्लादेश में मौजूद कई बच्चें कर रहे हैं. इस कंडीशन को मीजल्स यानी खसरा कहा जाता है. इस बुखार को मामूली समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. क्योंकि अगर कोई व्यक्ति इसका शिकार होता है तो उसके आसपा वाले लोगों में भी इसका खतरा फैल सकता है.

दरअसल ये एक ऐसा वायरस है जो हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर होता है. ऐसे में अगर संक्रमित बच्चा छींक रहा है तो उसके आसपास वाले बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं. इससे बचने का एक ही तरीका है कि खसरे की वैक्सीनेशन करवाई जाए. अगर आपको लगे कि आपका बच्चा बीमार है, तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं. बाकी बच्चों से अलग कर दें और साफ-सफाई का अधिक ख्याल रखें.

तेजी से फैल रही ये बीमारी

इस समय इस बीमारी का सबसे अधिक प्रकोप बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है. जानकारी के अनुसार पिछले ही कुछ समय में 250 से अधिक लोगों की मीजल्स के कारण मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं हजारों की तादात में लोग इस बीमारी से संक्रमित है. वहीं आपको अलर्ट होने की क्यों जरूरत है? दरअसल ये बीमारी तेजी से पाकिस्तान, बांग्लादेश और करीब 10 देशों में तेजी से फैल रहा है. जिसमें भारत भी शामिल है. WHO ने भी इसे लेकर गंभीर चेतावनी जताई है. उधर UNICEF का कहना है कि खसरा कोरोना की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है. इसलिए इसके प्रति जाग्रुक रहना काफी जरूरी है.

भारत को अलर्ट होने की जरूरत?

दरअसल मेघालय के बाद चेन्नई में मजील्स के मामले सामने आए हैं. इसलिए इससे अलर्ट रहने की सख्त जरूरत है. हालांकि भारत में वैक्सीनेशन का स्तर काफी अच्छा है. लेकिन बावजूद इसके उन बच्चों को इसका खास ख्याल रखना चाहिए जिन्हें अब तक टीका नहीं लगा है. क्योंकि उन्हें इसका खतरा अधिक रहता है. इसी कड़ी में सरकार ने भी सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने और टीकाकरण अभियान को और मजबूत करने की सलाह दी गई है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इससे बचने के लिए किन बातों का ख्याल आपको रखना है?

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर इस तरह के लक्षण आपको दिखे जैसे तेज बुखार आन, शरीर पर लाल रंग के चकत्ते यानी रैश होना, खांसी होना, जुकाम होना आंखों का लाल हो जाना. अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए. वहीं WHO का कहना है कि ये कोरोना से भी खतरनाक है. इसके पीछे का कारण है कोरोना के समय में जिन बच्चों को वैक्सीनेशन नहीं लगा है. उन्हें जान जाने का खतरा है. क्योंकि कोरोना माहामारी के दौरान हेल्थ सर्विस के कारण रेगुलर वैक्सीनेशन में रुकावट आई थी. लेकिन उसका असर अब दिखाई दे रहा है. इस कारण से इस बीमारी को कोरोना से लिंक किया जा रहा है और इसका खतरा अधिक बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बच्चों में बढ़ रहा ऑटिज्म! मोबाइल की लत सबसे बड़ा कारण; AIIMS की रिसर्च में हुआ खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments