होमWellnessBeautyस्कैल्प सनबर्न की समस्या में लगाएं ये तेल, दर्द-जलन से मिलेगी राहत

स्कैल्प सनबर्न की समस्या में लगाएं ये तेल, दर्द-जलन से मिलेगी राहत

Coconut Oil Benefits: गर्मियों के मौसम में स्कैल्प सनबर्न की समस्या आम है. इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आप इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं.

Coconut Oil Benefits: गर्मियों के मौसम में हेयर केयर करना जरूरी हो जाता है. तेज धूप, गर्मी पसीने से बाल डैमेज हो जाते है. वहीं तेज धूप में स्कैल्प सनबर्न की समस्या हो जाती है. इसलिए अगर आपको नहीं पता कि स्कैल्प सनबर्न क्या होता है? तो आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि स्कैल्प सनबर्न की, साथ ही जानेंगे इस समस्या को कैसे पहचानें. वहीं स्कैल्प सनबर्न के समय किस तेल को लगाने से ये समस्या ठीक हो सकती है.

दरअसल तेज धूप के संपर्क में आने से स्कैल्प सनबर्न हो जाता है. जिससे बाल डैमेज होने लगते हैं, जो लोग लंबे समय तक धूप में रहते हैं, जिनके बाल पतले होते हैं या फिर गंजेपन का शिकार है. उन लोगों में स्कैल्प सनबर्न की समस्या हो सकती है.

स्कैल्प सनबर्न क्या है और क्यों होता है?

एक्सपर्ट कहते हैं कि सूरज की यूवी किरण स्कैल्प को नुकसान पहुंचाती है. जिससे स्कैल्प सनबर्न की समस्या होने लगती है. इसलिए बाहर निकलने से पहले सिर को ढंक कर रखें. वहीं जिन लोगों का स्कैल्प सेंसिटिविटी होता है उन्हें खासतौर पर अपने सिर को ढंककर निकलना चाहिए.

स्कैल्प सनबर्न के लक्षण

  • स्कैल्प लाल हो जाना.
  • स्कैल्प में जलन महसूस होना.
  • बार-बार स्कैल्प को खुजलाना.
  • स्कैल्प में दर्द महसूस होना.
  • स्कैल्प को छूने पर दर्द महसूस होना.
  • स्कैल्प पर पपड़ी जिसे रूसी कहा जाता है. वह निकलना.

तेल लगाने से पहले याद रखें ये बातें

एक्सपर्ट कहते हैं कि बाहर से आने के तुरंत बाद सिर में नारियल का तेल न लगाएं. क्योंकि बाहर के आने के बाद स्कैल्प गर्म और सूजन से भरा होता है, उस समय तेल लगाने से गर्मी अंदर फंस सकती है. वहीं स्कैल्प पर जलन और बढ़ सकती है. जिससे फायदा होने के बजाए नुकसान हो जाएगा. इसिलए बाहर से आने के तुरंत बाद तेल लगाने से बचें.

स्कैल्प सनबर्न होने पर लगाएं ये तेल

अगर आपको स्कैल्प सनबर्न की समस्या है तो आप नारियल का तेल लगा सकते हैं. दरअसल नारियल का तेल स्कैल्प को गहराई से नमी देकर, खुजली और रूखेपन की समस्या को दूर करता है. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड (lauric acid) और जीवाणुरोधी गुण स्कैल्प के हेल्थ में सुधार करते हैं, जिससे रूसी कम होती है और बालों की जड़ें मजबूत होकर स्कैल्प की मांसपेशिया मजबूत होती है. नारियल का तेल स्कैल्प पर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर बैक्टीरियों से भी बचाता है.

ऐसे लगाएं नारियल का तेल

  • हल्के और मसाज करते हुए तेल लगाएं.
  • कम मात्रा में लगाएं.

यह भी पढ़ें: सूखे नेल पेंट को वापस करें जिंदा! ये तरीके आएंगे काम, दोबारा कर पाएंगे इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. स्कैल्प सनबर्न क्या होता है?

जब सिर की त्वचा लंबे समय तक तेज धूप के संपर्क में रहती है, तो वह जल जाती है, लाल हो जाती है और उसमें जलन या दर्द होने लगता है—इसे स्कैल्प सनबर्न कहते हैं.

2. स्कैल्प सनबर्न के लक्षण क्या हैं?

सिर की त्वचा में लालिमा, जलन, खुजली, छूने पर दर्द, और कभी-कभी त्वचा का छिलना इसके मुख्य लक्षण होते हैं.

3. स्कैल्प सनबर्न से बचाव कैसे करें?

धूप में निकलते समय टोपी या स्कार्फ पहनें, बालों और स्कैल्प पर सनस्क्रीन (हेयर/स्कैल्प के लिए) का उपयोग करें, और दोपहर की तेज धूप से बचें.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments