होमPodcastमेरा बेटा जिद्द क्यों करता हैं बच्चें? एक्सपर्ट से जानें बच्चे को...

मेरा बेटा जिद्द क्यों करता हैं बच्चें? एक्सपर्ट से जानें बच्चे को समझाने का तरीका

Parenting Tips: एक्सपर्ट ने बताया जिद्दी बच्चों को मनाने का तरीका. फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से डिटेल में जानें. देखें पूरा पोडकास्ट.

Parenting Tips: आज के समय में कई माता-पिता इस समस्या से जूझ रहे हैं कि उनका बच्चा उनकी बात नहीं सुनता, बार-बार चीज़ें पटकता है, मोबाइल छोड़ने से मना करता है या पहले से ज्यादा ज़िद्दी हो गया है. बदलती जीवनशैली और डिजिटल प्रभाव के चलते बच्चों के व्यवहार में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. इस विषय पर फिट रहे इंडिया ने बाल मनोवैज्ञानिक डॉ. एकता सोनी पुरी से खास बातचीत की.

जिद्द क्यों करते हैं बच्चें?

डॉ. के अनुसार, बच्चों में बढ़ती ज़िद और गुस्से के पीछे कई कारण हो सकते हैं. आजकल बच्चे अधिक समय मोबाइल, टीवी और डिजिटल स्क्रीन पर बिताते हैं, जिससे उनका ध्यान और धैर्य कम होता जा रहा है. इसके अलावा, माता-पिता के साथ कम समय बिताना और भावनात्मक जुड़ाव की कमी भी बच्चों के व्यवहार को प्रभावित करती है.

उन्होंने बताया कि अक्सर माता-पिता बच्चों की बात पूरी तरह सुनने के बजाय उन्हें डांटने या रोकने की कोशिश करते हैं, जिससे बच्चा खुद को समझा हुआ महसूस नहीं करता. यही कारण है कि वह गुस्से या ज़िद के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने लगता है.

डॉक्टर ने बताया बच्चों को समझाने का तरीका

डॉ. पुरी का कहना है कि बच्चों के साथ सही समय पर संवाद करना बेहद जरूरी है. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की भावनाओं को समझें, उनके साथ समय बिताएं और उन्हें बिना डर के अपनी बात कहने का अवसर दें. साथ ही, बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करना और उन्हें खेल-कूद या रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करना भी जरूरी है. डॉक्टर का कहना है कि यदि समय रहते बच्चों के व्यवहार को समझकर सही दिशा दी जाए, तो न केवल उनकी ज़िद कम की जा सकती है, बल्कि माता-पिता और बच्चों के बीच मजबूत भावनात्मक संबंध भी विकसित किया जा सकता है.

यह भी देखें: इधर देखें आंखें होगी तेज, आंखों से डायबिटीज की पहचान संभव? एक्सपर्ट ने दी खास जानकारी


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

डॉक्टर बनने का सपना क्यों बन गया है सबसे मुश्किल सफर? जानिए पूरी कहानी

NEET Exam Explained: NEET Exam की कठिनाई, लाखों छात्रों की प्रतियोगिता, सीमित मेडिकल सीटें और डॉक्टर बनने के संघर्ष की पूरी कहानी जानें Fit Rahe India के इस खास एपिसोड में.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

NEET Counselling में बड़े बदलाव से छात्रों को राहत, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड कंट्रोल टिप्स

Sehat Ki Khabar: Sehat Ki Khabar में जानिए NEET Counselling 2026 के नए बदलाव, नाभि पर तेल लगाने की सच्चाई और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण व कंट्रोल करने के तरीके.

डॉक्टर बनने का सपना क्यों बन गया है सबसे मुश्किल सफर? जानिए पूरी कहानी

NEET Exam Explained: NEET Exam की कठिनाई, लाखों छात्रों की प्रतियोगिता, सीमित मेडिकल सीटें और डॉक्टर बनने के संघर्ष की पूरी कहानी जानें Fit Rahe India के इस खास एपिसोड में.

Mayonnaise Healthy or Not: रोज-रोज खाते हैं मेयोनीज? दिल पर पड़ता है गंभीर असर

Mayonnaise Healthy or Not: क्या रोजाना मेयोनीज खाना सुरक्षित है? जानिए मेयोनीज के नुकसान, वजन बढ़ने, हाई BP, दिल की सेहत और पाचन पर इसके असर के बारे में.

क्या आपकी भी रात में खाना खाने के लिए खुलती है नींद? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Night Eating Syndrome: क्या आपकी नींद बार-बार रात में भूख लगने से खुलती है? जानिए Night Eating Syndrome क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में.

Recent Comments