होमPodcastजोड़ों में दर्द होना गठिया की ओर करता इशारा! डॉक्टर से जानें...

जोड़ों में दर्द होना गठिया की ओर करता इशारा! डॉक्टर से जानें बड़ा कारण

Joint Pain after 40: 40 वर्ष की उम्र के बाद कई लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं. अक्सर इसे उम्र का सामान्य असर मान लिया जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह हमेशा सिर्फ उम्र नहीं होती, बल्कि कई मामलों में यह Arthritis (गठिया) का संकेत भी […]

Joint Pain after 40: 40 वर्ष की उम्र के बाद कई लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं. अक्सर इसे उम्र का सामान्य असर मान लिया जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह हमेशा सिर्फ उम्र नहीं होती, बल्कि कई मामलों में यह Arthritis (गठिया) का संकेत भी हो सकता है.

विशेषज्ञ बताते हैं कि जोड़ों का दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि कार्टिलेज का घिसना, यूरिक एसिड का बढ़ना, पुरानी चोटें, या जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतें। सुबह के समय जोड़ों में जकड़न, चलने-फिरने में कठिनाई, या सीढ़ियां चढ़ने में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इस विषय पर Apollo Hospitals, Delhi के Orthopedic Surgeon Dr. Masood Habib ने बताया कि आज के समय में गठिया का इलाज आसानी से हो जाता है. सही समय पर जांच और उपचार से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं. कुछ गंभीर मामलों में joint replacement surgery की आवश्यकता भी पड़ सकती है, जो अब सुरक्षित और प्रभावी मानी जाती है.

डॉक्टरों के अनुसार, जोड़ों की सेहत जानने के लिए X-ray, blood tests और अन्य आधुनिक जांचें मददगार होती हैं. इसके अलावा PRP injections जैसे नए उपचारों पर भी शोध और उपयोग बढ़ रहा है, जो कुछ मरीजों में दर्द कम करने में सहायक हो सकते हैं.

विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि रोजमर्रा की आदतें जोड़ों पर असर डालती हैं. जैसे ऊंची एड़ी वाले जूते, बहुत ज्यादा फ्लैट चप्पल, गलत बैठने की मुद्रा, कठोर गद्दा या खराब तकिया, सभी जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकते हैं.

इसके साथ ही Indian और Western toilet के उपयोग, running और treadmill exercise, और सोने की सही पोजीशन भी जोड़ों की सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि समय पर जांच, सही जीवनशैली और व्यायाम से जोड़ों के दर्द को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

यह भी देखें: Fat Loss Injections लगाना कितना सुरक्षित? डॉक्टर से लें सही सलाह


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments