होमHealth Newsनाचते-नाचते अचानक गिर पड़ी युवती, कार्डियक अरेस्ट से मौत; देखें VIDEO

नाचते-नाचते अचानक गिर पड़ी युवती, कार्डियक अरेस्ट से मौत; देखें VIDEO

Rajasthan Sudden Cardiac Arrest: राजस्थान से चौंकाने वाला मामला सामने आया. एक शादी फंक्शन के दौरान नवविवाहिता युवती डांस करते-करते गिर पड़ी.

Rajasthan Sudden Cardiac Arrest: राजस्थान के बागोड़ा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. दरअसल एक शादी फंक्शन के दौरान नवविवाहिता युवती डांस करते-करते गिर पड़ी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार युवती को हार्ट अटैक आया. हालांकि अब ऐसी कई घटनाएं देखी जाती हैं जहां व्यक्ति अचानक गिर जाता है.

सोशल मीडिया पर भी तमाम ऐसे कॉन्टेंट्स सामने आते रहते हैं, जहां लोग अपना काम करते-करते नीचे गिर जाते हैं और हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो जाती है. इन हादसों को लेकर एक सवाल मन में जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. बिल्कुल अच्छा दिखाई दे रहा व्यक्ति कैसे हार्ट अटैक का शिकार हो जाता है?

अचानक क्यों होती है ऐसी समस्या

ऐसे हादसे जब होते हैं, तो लोगों के मन में सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अचानक गिरकर मौत होना ये दिल की जुड़ी बीमारियों के सबसे आम कारणों में से एक है. इसे कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है. इस कंडिशन में दिल अचानक काम करना बंद कर देता है.जिसके कारण जो व्यक्ति इसका शिकार होता है वो चाहे कोई भी फिजिकल एक्टीविटी कर रहा हो जैसे डांस या फिर कोई अन्य काम तो व्यक्ति अचानक गिर जाता है. क्योंकि ऐसे समय में फिजिकल एक्टीविटी हमारी बॉडी पर अधिक प्रेशर डालती है. हालांकि अगर बीमारी पहले से छिपी हुई हो तो खतरा और भी अधिक बढ़ सकता है.

क्या है इस समस्या का कारण

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पहले से दिल की बीमारी होती है, लेकिन ये बात उन्हें नहीं पता होती. जिसके कारण ऐसे मामले अधिक बढ़ने लगते हैं. दिल की धड़कन अचानक गड़बड़ा जाती है तो ऐसी सिचुएशन होती है. शादी के माहौल में नींद की कमी पानी कम पीना जिसके कारण डिहाइड्रेशन होती है. नतीजा ऐसा हादसा होता है. ज्यादा इमोशनल या एक्साइटेड होने से भी हार्ट पर असर पड़ता है. वहीं गर्मी या फिर भीड़भाड़ से हमारी बॉडी पर अधिक प्रेशर पड़ता है. जो ऐसी सिचुएशन क्रिएट करता है.

शरीर देता है संकेत

ऐसी कंडिशन से पहले शरीर अक्सर कुछ संकेत जरूर देता है. लेकिन हम उन्हें इग्नोर कर देते हैं. जैसे अचानक चक्कर आना, सीने में दर्द होना या फिर प्रेशर महसूस होना, सांस फूलना, कमजोरी लगना या फिर बेहोशी जैसा महसूस होना. अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से जरूर चेक करवाएं.

हर बार नहीं होगी ऐसी कंडिशन

हालांकि हर बार ये जरूरी नहीं होता कि इस तरह की कंडिशन हो तो हार्ट अटैक ही आ रहा है. कई मामलों में ब्रेन स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर का अचानक गिरना, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी होना, अचानक शुगर का लेवल कम होना भी ऐसी कंडिशन पैदा कर सकते हैं. इससे बचने के लिए आप किसी इवेंट में अधिक थकान से बचें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. अगर पहले से किसी बीमारी से परेशान हैं तो अलर्ट रहें. अचानक अधिक एक्सरसाइज न करें. समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहें.

यह भी पढ़ें: अब प्लास्टिक पैकेट में नहीं मिलेगा पान मसाला, FSSAI का बड़ा फैसला!

1. क्या होता है कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest)?

कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिती होती है जब दिल अचानक काम करना यानी धड़कना बंद कर देता है. जिसके कारण बॉडी और माइंड में खून का फ्लो रुक जाता है. ये एक हेल्थ इमरजेंसी है.

2. कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में क्या अंतर है?

कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest): यह “इलेक्ट्रिकल” समस्या है. दिल धड़कना बंद कर देता है. और हार्ट अटैक (Heart Attack): यह “प्लंबिंग” (रक्त प्रवाह) की समस्या है. दिल की मांसपेशियों में रक्त का बहाव रुक जाता है, लेकिन दिल धड़कता रहता है.

3. कार्डियक अरेस्ट के लक्षण क्या हैं?

अचानक बेहोश हो जाना
सांस न आना या असामान्य रूप से सांस लेना.
नाड़ी (pulse) न चलना
सीने में तेज दर्द या बेचैनी (होने से ठीक पहले)

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments