होमWellnessHome Remediesभीषण गर्मी में जाम हो गया गला? अपनाएं ये नुस्खे, मिनटों में...

भीषण गर्मी में जाम हो गया गला? अपनाएं ये नुस्खे, मिनटों में मिलगी राहत

Throat irritation causes: गले में चुभन होना, बदलते मौसम की निशानी है. ऐसे में लोग तरह-तरह की दवा लेती है. घरेलु नुस्खे तलाशते हैं.

Throat irritation causes: गले में चुभन होना, बदलते मौसम की निशानी है. ऐसे में लोग तरह-तरह की दवा लेती है. घरेलु नुस्खे तलाशते हैं. वहीं आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ असरदार नुस्खे बताने जा रहे हैं. जिसके सेवन से आप आसानी से गले की चुभन में राहत पा सकते हैं.

गले में चुभन होना यानि खराश की समस्या होना. आमतौर पर ये मौसम बदलने, हल्की ठंडी चीजें खाने या फिर इंफेक्शन के कारण भी हो जाती है. कभी-कभार ये समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कभी ये लंबे समय तक चलती है. ऐसे में कहा जाता है कि गले में बलगम या फिर खराश का ज्यादा समय तक रहना खतरनाक हो सकता है. इसलिए समय रहते इन समस्या को दूर कर लेना सेहत के लिहाज से सही माना जाता है.

गले की चुभन के लिए असरदार उपाय

गरारे करें

गले में चुभन होने पर नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं. इसके लिए हल्का गुनगुना पानी करें और उसमें चुटकी भर नमक मिलाएं. अब इस पानी को हल्का गुनगुना होने पर दो से तीन बार गरारे करें. गरारे करने से गले की सूजन कम होती है और बैक्टीरिया कम होते हैं.

हर्बल टी

गर्म पानी या हर्बल टी का सेवन. इस समस्या में आप हर्बल चाय पी सकते हैं. अगर आपके पास हर्बल चाय नहीं है तो आप घर में अदरक, तुलसी, काली मिर्च डालकर एक बढ़िया हर्बल टी बना सकते हैं. ये चाय गले की चुभन को कम करेगी और गले में हो रहे दर्द में भी राहत पहुंचाएगी.

शहद का सेवन

शहद में पाए जाने वाले गुण गले की चुभन को दूर करते हैं. शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. शहद का सेवन गले में बैक्टीरिया के कारण हो रहे दर्द में राहत पहुंचाता है. एक चम्मच शहद का सेवन करें. इसके सेवन से गले में हो रहे जलन , चुभन और दर्द में राहत पहुंचाएगा.

डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी

गले में हो रहे चुभन, दर्द, जलन की समस्या में आपको डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है. कई बार ज्यादा दिन तक गले में खराश रहने पर बुखार, खांसी और टॉन्सिलाइटिस या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या हो सकती है इसलिए समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें. गले की हल्की चुभन में आप घरेलु नुस्खा अपना सकते हैं और समय रहते खुद को बीमारी से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगा हरे रंग का मसाला, इन तरीकों से करें सेवन

FAQ

1. गले में चुभन क्या होती है?

गले में चुभन एक असहज महसूस होने वाली स्थिति है, जिसमें गले में जलन, खरोंच या हल्की दर्द जैसी अनुभूति होती है.

2. गले में चुभन किन कारणों से हो सकती है?

यह सर्दी-जुकाम, खांसी, धूल, एलर्जी, सूखा मौसम या ज्यादा जोर से बोलने के कारण हो सकती है.

3. गले में चुभन से राहत कैसे मिल सकती है?

गर्म पानी पीना, गरारे करना, शहद लेना और धूल से बचना गले की चुभन में राहत देने में मदद कर सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments