होमExplainers40 के बाद हो रहा Joint Pain,कब हो जाएं सीरियस? डॉक्टर से...

40 के बाद हो रहा Joint Pain,कब हो जाएं सीरियस? डॉक्टर से जानें

Joint Pain After 40s: बदलता हुआ मौसम कई समस्याएं साथ में लेकर आता है. खासतौर पर ज्वाइंट्स पेन. गर्मी हो, सर्दी हो तो जोड़ों का दर्द पीछा छुड़ाए नहीं छूटता.

Joint Pain After 40s: बदलता हुआ मौसम कई समस्याएं साथ में लेकर आता है. खासतौर पर ज्वाइंट्स पेन. गर्मी हो, सर्दी हो तो जोड़ों का दर्द पीछा छुड़ाए नहीं छूटता. लेकिन कब ये सीरियस बीमारी बन जाए ये कोई नहीं कह सकता. इसलिए अगर आप भी ऐसे किसी दर्द को महसूस कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है.

फिट रहे इंडिया ने दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मसूद हबीब से खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने ये कंफ्यूजन दूर करने की कोशिश की कि आपको कब जोड़ों के दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए. आज इसी पर डिटेल में बात करने वाले हैं. आइए जानते हैं.

किसी भी उम्र में हो सकता ज्वाइंट पेन

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल जरूर रहता है कि अगर ज्वाइंट पेन है तो बुजुर्गों को ही ये समस्या परेशान करती होगी. इस बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि ज्वाइंट पेन किसी भी उम्र में हो सकता है. इसका उम्र से कोई लेनदेन नहीं है. लेकिन जब आप 40 से 45 की उम्र से ऊपर चले जाते हैं, तो महीने या फिर दो महीने में जोड़ों में दर्द की शिकायत होती रहती है. ऐसे में आपको ये पहचानने की जरूरत है कि आखिर ये कब सीरियस है आपको कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

यहां देखें पूरा VIDEO

ज्वाइंट पेन कब होता है सीरियस?

आपको कब ज्वाइंट पेन को सीरियसली लेना चाहिए. कब आपको जरूरत है कि आप ये दर्द डॉक्टर को दिखाएं. इसपर डॉक्टर मसूद हबीब ने कहा कि अगर आपको ऐसा दर्द 3 से ज्यादा हफ्तों तक चलता रहे, या जोड़ों में सूजन हो, या इसके कारण बुखार हो, या आपको चलने में दिक्कत हो रही है, या वजन उठाने में दिक्कत हो रही है. ऐसी कंडिशन अगर हो रही है, तो इस तरह का दर्द अधिक सीरिसयस की श्रेणी में आता है. ऐसे केस में आपको डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

40 के बाद दर्द होना नॉर्मल?

40 के बाद हमारी बॉडी वीक होने लगती है. खासतौर पर अगर आपका लाइफस्टाइल अच्छा नहीं है, तो आपका शरीर काफी प्रॉब्ल्मस झेलने लगता है. लेकिन अगर आप 40 पार हैं और आपको दर्द महसूस हो रहा है तो क्या ये नॉर्मल है? इसपर डॉक्टर कहते हैं, कि ये निर्भर करता है कि आपको दर्द कितने समय से हो रहा है. यानी अगर 3 हफ्तों से लगातार दर्द बना हुआ है तो उसे सीरियस माना जाता है. दर्द होने के साथ-साथ कई लक्षणों को डॉक्टर देखते हैं, जैसे बुखार है या फिर सूजन है. कई तरह के चेकअप किए जाते हैं. अगर ये सब चीजें दिखाई देती हैं, तो डॉक्टर अपने आगे की जांच को पूरा करते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फ्रिज में रखने से खाना नहीं होगा खराब? एक्सपर्ट से जानें

FAQs

1.जोड़ों में दर्द के मुख्य कारण क्या हैं?

जोड़ों में दर्द के मुख्य कारण की बात करें तो गठिया, मोच, संक्रमण या गाउट, गलत पोश्चर होता है.

2. जोड़ों के दर्द के सामान्य लक्षण क्या हैं?

जोड़ों में दर्द और अकड़न।सूजन, लाली (redness) या गर्मी महसूस होना. सुबह उठने पर जोड़ों में जकड़न।हिलने-डुलने या चलने-फिरने में कठिनाई.

3. डॉक्टर को कब दिखाएं?

यदि दर्द बहुत तेज़ हो या लगातार बना रहे. जोड़ में सूजन, लाली या बुखार हो. चलने-फिरने में असमर्थता महसूस हो.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments