होमExplainersगर्मियों में फ्रिज में रखने से खाना नहीं होगा खराब? एक्सपर्ट से...

गर्मियों में फ्रिज में रखने से खाना नहीं होगा खराब? एक्सपर्ट से जानें

Heat Stroke Symptoms and Prevention: भारत में गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Heat Stroke Symptoms and Prevention: भारत में गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. इस भीषण गर्मी में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में खाने पीने से लेकर कई परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है. गर्मियों में हमें अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना पड़ता है.

कई लोग फ्रिज में खाने को रखते हैं, ताकि उसका सेवन किया जा सके. लेकिन इस गर्मी में ऐसा करना संभव नहीं हो पाता. क्योंकि खाना जल्द ही खराब हो जाता है और खराब खाना खाने से आपको पेट से संबंधित कई समस्याएं यहां तक की इंफेक्शन हो सकता है. इसपर फिट रहे इंडिया ने दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल के इंफेक्शन डिजीज एक्सपर्ट डॉक्टर जतिन अहुजा से खास बातचीत की. उन्होंने गर्मी से कैसे आप अपना बचाव रख सकते हैं. इसकी जानकारी दी आइए जानते हैं.

गर्मी में क्यों बीमार पड़ते हैं आप?

गर्मी में लोग बीमार क्यों पड़ जाते हैं? इसपर डॉक्टर जतिन कहते हैं कि आज के समय में AC हर घर में लगना नॉर्मल हो गया है. ये काफी आम होता जा रहा है. ऑफिस भी सेंट्रल्ड AC हैं, तो हम कहीं न कहीं ग्रीन हाउस इफेक्ट ग्रीन हाउस वार्मिंग इफेक्ट की ओर जाते जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि आपकी डाइट गर्मियों में आपके बीमार होने का कारण बनती है. जैसे अगर आप फ्रिज में खाने को नहीं रखे और बाहर ही भूल जाएं और उसका सेवन करें तो कहीं न कहीं इंफेक्शन आपको हो सकता है. क्योंकि बाहर रखे खाने में बैक्टीरिया होते हैं. अगर हाइजीन नहीं मेंटेन हो पा रहा तो बीमारी होने की प्रॉब्लम आती ही. इंफेक्शन होने का रिस्क भी अधिक रहता है.

यहां देखें पूरा VIDEO:

फ्रिज में खाना रखने से प्रॉब्लम होती है?

जैसा कि बताया कि लोग अपने खाना अगर बच जाए. इस गर्मी से बचाए रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय तक के लिए गर्मियों में खाने को रख देते हैं, तो इससे भी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है. क्योंकि फ्रिज की भी एक लिमिट सेट होती है. जैसे आप 8 डिग्री या फिर 4, 5, 6 डिग्री तक सेट कर सकते हैं. लेकिन गर्मियों में ऐसा देखा जाता है जहां बाहर 45 से 50 डिग्री चल रहा होता है उसकी उतनी ही क्षमता है.

ऐसे टेंप्रेचर में हम बार-बार फ्रिज को खोलते हैं. पानी पीने के लिए कभी गेस्ट आए तो उन्हें ठंडा पानी देने के लिए जिससे फ्रिज का टेंप्रेचर सेट नहीं हो पाता है. जिसके कारण खाने के पदार्थ होते हैं वो कहीं ना कहीं जो पेशेबल आइटम जैसे बताया आपने वो खराब होना शुरू हो जाती है. इसी कारण चीजें सिर्फ कुछ ही समय के लिए चल पाती है और वेजिटेब्लस भी खराब हो जाती है. इसी कारण अगर आप फ्रिज में अधिक समय तक सामान रखते हैं, तो मत रखिए इससे हेल्थ की कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 35 के बाद महिलाओं के लिए फिटनेस क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

1. हीट स्ट्रोक के मुख्य लक्षण क्या हैं?

शरीर का तापमान 104 डिग्री से ऊपर होना.पसीना न आना और त्वचा का गर्म, लाल व सूखा होना.तेज सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना या उल्टी होना. मानसिक भ्रम, बोलने में कठिनाई या बेहोशी.

2. हीट स्ट्रोक होने पर तुरंत क्या करें?

>व्यक्ति को तुरंत धूप से हटाकर किसी ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं.
>उनके भारी या तंग कपड़े उतारकर शरीर को ढीला करें.
>शरीर को ठंडा करने के लिए ठंडे पानी की पट्टी रखें या गर्दन, बगल और कमर पर बर्फ के पैक लगाएं.
>यदि व्यक्ति होश में है, तो उसे ठंडा पानी, नींबू पानी या ORS का घोल दें.
>बिना देरी किए तुरंत चिकित्सा सहायता (एम्बुलेंस) बुलाएं.

3. लू लगने से कैसे बचें?

> दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें.
> बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढक कर रखें.
> प्यास न होने पर भी पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नारियल पानी या बेल का शरबत पिएं.
> खाली पेट धूप में बाहर न निकलें और कैफीन या शराब के सेवन से बचें.

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments