HomeWellnessFitnessअब दिल की बीमारियां रहेगी दूर, आयुष मंत्रालय ने बताए सरल योगासन

अब दिल की बीमारियां रहेगी दूर, आयुष मंत्रालय ने बताए सरल योगासन

yoga for Coronary Heart Disease: योग बीमारियों में राहत पहुंचाता है. मांसपेशियों में हो रहे दर्द से लेकर शरीर के जकड़न को दूर करता है.

Yoga For Coronary Heart Disease: योग बीमारियों में राहत पहुंचाता है. मांसपेशियों में हो रहे दर्द से लेकर शरीर के जकड़न को दूर करता है. योग हल्के-फूल्के रोग में काम नहीं आता बल्कि यह गंभीर बीमारियों में भी आराम देता है.

कोरोनरी हार्ड डिजीश (Coronary Heart Disease) दिल की एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें दिल की नसों में रुकावट आ जाती है. इससे दिल की सेहत खराब हो जाती है और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन आप इस बीमारी को कुछ योगासन की मदद से दूर रख सकते हैं. आयुष मंत्रालय ने कुछ योगासन बताए हैं.

आयुष मंत्रालय ने बताए ये योगसन

उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, सरल मत्स्यासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन और भुजंगासन जैसे योगासन दिल की सेहत को सही रखते हैं, और दिल की बीमारियों को दूर रखते हैं. ये योगासन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और स्ट्रेस को कम करते हैं. आयुष मंत्रालय भी इन्हें करने की सलाह देता है.

दिल की सेहत सुधारते ये योगासन

उत्तानपादासन

पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को धीरे-धीरे 30–60 डिग्री तक उठाएं कुछ समय रोककर वापस नीचे लाएं. इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं.

पवनमुक्तासन

पीठ के बल लेटकर एक या दोनों घुटनों को मोड़कर पेट से लगाएं और हाथों से पकड़ें. इससे गैस और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है.

सरल मत्स्यासन

पीठ के बल लेटकर छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं. इससे फेफड़े और छाती फैलते हैं, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है और हृदय को लाभ मिलता है.

उष्ट्रासन

घुटनों के बल खड़े होकर शरीर को पीछे की ओर झुकाएं और हाथों से एड़ियों को पकड़ें. इससे रीढ़ की हड्डी में फ्लेक्सिबिलिटी आती है, और हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

गोमुखासन

एक पैर को दूसरे के ऊपर रखकर बैठें और हाथों को पीछे से जोड़ने की कोशिश करें, जिससे कंधे और छाती मजबूत होते हैं. शरीर का बैलेंस सुधरता है.

भुजंगासन

पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएँ। इससे पीठ मजबूत होती है और स्ट्रेस कम होता है.

यह भी पढ़ें: मिर्गी के मरीज के लिए वरदान ये योगासन, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

कोरोनरी हार्ट डिजीज क्या है? इसके मुख्य कारण क्या होते हैं?

कोरोनरी हार्ट डिजीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें दिल की नसें संकरी हो जाती हैं. इसके मुख्य कारण खराब खान-पान, धूम्रपान, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी हैं.

कोरोनरी हार्ट डिजीज के लक्षण क्या हैं?

लक्षणों में सीने में दर्द, सांस फूलना, जल्दी थकान होना और दिल की धड़कन अनियमित होना शामिल है.

कोरोनरी हार्ट डिजीज से बचाव कैसे किया जा सकता है?

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से बचाव और तनाव कम करके इस बीमारी से बचा जा सकता है.

Home » अब दिल की बीमारियां रहेगी दूर, आयुष मंत्रालय ने बताए सरल योगासन
RELATED ARTICLES

यूरिक एसिड से सूज जाएगा पैर, अजवाइन का नुस्खा आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

How to Reduce Uric Acid: यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो शरीर में से निकलना जरूरी होता है. नहीं निकलने पर कई समस्या कर सकता है.

स्कैल्प सनबर्न की समस्या में लगाएं ये तेल, दर्द-जलन से मिलेगी राहत

Coconut Oil Benefits: गर्मियों के मौसम में स्कैल्प सनबर्न की समस्या आम है. इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आप इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं.

जिम जॉइन करने की होती सही उम्र, मजबूत होगी मांसपेशियां, हेल्दी होगा शरीर

What age is good for a gym: जिम जॉइन करने एक उम्र होती है. इसलिए अगर आप जिम जॉइन करने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें सही उम्र.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ज्यादा पानी पीने से मौत! जानें पानी पीने की सही मात्रा, देखें पूरा Video

How Much Drink Water: क्या जरूरत से ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है? सेहत की खबर के वीडियो में जानें पानी की सही मात्रा.

यूरिक एसिड से सूज जाएगा पैर, अजवाइन का नुस्खा आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

How to Reduce Uric Acid: यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो शरीर में से निकलना जरूरी होता है. नहीं निकलने पर कई समस्या कर सकता है.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: ज्यादा पानी पीना खतरनाक!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. ज्यादा पानी पीने से ICU में पहुंचा व्यक्ति.

क्या सच में हंसने से बूस्ट होती है इम्यूनिटी? जानें क्या कहती है स्टडी

Laughing Boosts Immunity: हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. हंसने से खून बढ़ता है. ऐसी तमाम बातें आपने कई लोगों को कहते सुना होगा.

Recent Comments