होमDietखाने में तेल की कितनी मात्रा इस्तेमाल करें? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी...

खाने में तेल की कितनी मात्रा इस्तेमाल करें? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोजाना 10 प्रतिशत तक की कटौती करने की सलाह दी है. ऐसा करके आप अपना मोटापा आसानी से कम कर सकते हैं

How much oil per day for a man: तेल का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक है. जरूरत से ज्यादा तेल शरीर में तेजी से मोटापा, बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL), और ट्राइग्लिसराइड्स जैसी समस्या बढ़ाता है. इससे हृदय रोग, फैटी लिवर, टाइप-2 डायबिटीज, और पाचन संबंधी समस्याएं होने का गंभीर खतरा होता है. इसलिए डॉक्टर भी यह सलाह देते है कि हमें खाने में तेल की सीमित मात्रा लेनी चाहिए.

वहीं अगर आपको भी नहीं समझ में आ रहा कि तेल की मात्रा को कैसे सीमित किया जा सकता है तो स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह फॉलो कर सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोजाना 10 प्रतिशत तक की कटौती करने की सलाह दी है. ऐसा करके आप अपना मोटापा आसानी से कम कर सकते हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह

मोटापा के कारण ही टाइप 2 मधुमेह (Diabetes), हृदय रोग (Heart Disease), उच्च रक्तचाप (Hypertension), स्ट्रोक, फैटी लीवर (Fatty Liver) और ऑस्टियोआर्थराइटिस (जोड़ों का दर्द) जैसी बीमारियां पनपती है. इसलिए आप स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह फॉलो करके आप बीमारियों से खुद को आसानी से बचा सकते हैं.

बस 10 प्रतिशत तेल की करें कटौती

जो लोग मोटापे से परेशान उन्हें ज्यादा मेहनत करके अपना वजन कंट्रोल करने की जरूरत नहीं. वह डाइट में कम तेल वाला खाना शामिल करके इसे आसानी से कम कर सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक सुझाव फॉलो करें. रोजाना खाना बनाने के लिए बस 10 प्रतिशत तेल की कटौती करनी होगी. ऐसा करके आप धीरे-धीरे खुद को हेल्दी रख सकते हैं. डाइट में संतुलित मात्रा में तेल का इस्तेमाल न केवल वजन कम करने में मदद करेगा, बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचा कर रखेगा. गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुकिंग ऑयल की मात्रा को सीमित करने की सलाह दे चुके हैं.

तेल के इस्तेमाल को लेकर बरतें सावधानी

  • हर घर में खाना के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा नहीं बल्कि सीमित मात्रा में प्रयोग करें.
  • एक चम्मच (teaspoon, लगभग 5 ml) तेल में 40 से 45 कैलोरी होती हैं, जो पूरी तरह से वसा (Fat) से आती हैं. वहीं, एक बड़े चम्मच (tablespoon, 15 ml) तेल में लगभग 120-135 कैलोरी होती है. यह मात्रा जैतून, सरसों, नारियल और अन्य खाना पकाने के तेलों के लिए लगभग समान होती है.
  • बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर भी तेल की सीमित मात्रा करने की सलाह देते है.
  • ज्यादा तेल का सेवन पचाने में मुश्किल हो सकता है. ये पेट में गैस, एसिडिटी और सुस्ती बढ़ाता है. गौरतलब है कि ज्यादा तेल वाली चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है. जिससे दिल के रोग बढ़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत करेगा बेसन, गर्मी में शरीर को रखेगा ठंडा, पाया जाता ये नेचुरल गुण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

1. एक व्यक्ति को रोज़ कितना तेल लेना चाहिए?

आमतौर पर एक स्वस्थ वयस्क पुरुष के लिए 20–30 ग्राम (लगभग 4–6 चम्मच) तेल प्रति दिन पर्याप्त माना जाता है।

2. क्या ज्यादा तेल खाना नुकसानदायक है?

हाँ, ज्यादा तेल लेने से वजन बढ़ना, दिल की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा होता है।

3. क्या कम तेल खाना बेहतर है?

बहुत कम तेल भी सही नहीं है, क्योंकि शरीर को अच्छी वसा (healthy fats) की ज़रूरत होती है। संतुलन जरूरी है।




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments