HomeHealth Newsक्या बिरयानी और तरबूज एक साथ खाने पर हो जाती है मौत?...

क्या बिरयानी और तरबूज एक साथ खाने पर हो जाती है मौत? जानिए- क्या कहते हैं डॉक्टर

Biryani and Watermelon Myth: मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने लोगों के बीच चर्चा छेड़ डाली.

Biryani and Watermelon Myth: मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि चारों लोगों ने बिरयानी और तरबूज खाया था. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. हालांकि अब इस मामले को फूड प्वाइजनिंग से जोड़ते हुए देखा जा रहा है.

वहीं चारों लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के पीछे की सही जानकारी सामने आ पाएगी. लेकिन इस मामले ने लोगों के बीच मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या तरबूज और बिरयानी खाने से किसी की मौत हो सकती है? या नहीं. क्या ऐसा हो सकता है? आइए जानते हैं.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना मुंबई के पायधुनी इलाके की बताई जा रही है. यहां एक ही परिवार में 9 लोग रहते थे. जिन्होंने रात 10 बजे बिरयानी खाई थी. जिसके बाद रात करीब 1.30 बजे चारों लोगों ने तरबूज का सेवन किया था. इसी के बाद से उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई. बताया गया कि तबियत इतनी खराब हुई कि चारों को अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा. जहां एक-एक करके चारों की मौत हो गई. अब इस मामले पर कई हेल्थ एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं.

क्या तरबूज-बिरयानी खाने से होती है मौत?

मेडिकल एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना बै कि अगर आप तरबूज या फिर बिरयावनी खाते हैं इस तरह के फूड आइटम को अगर आप थोड़े गैप में खाने से या फिर एक साथ खाने से सीधे मौत होना ऐसा संभव नहीं है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही अलग-अलग फूड हैं. यानी दोनों के पाचन का समय अलग-अलग जरूर हो सकता है. लेकिन इसे खाने के बाद अचानक से मौत हो जाए, ये स्थिती सामान्य नहीं है.

हालांकि जब ऐसे केस सामने आते हैं, तो डॉक्टरों को सबसे पहला शक फूड प्वाइजनिंग का होता है. अगर आपने खाने को लंबे समय तक खुले में रखा है. या फिर खाना किसी कारण बासी हो गया तो उसमें खतरनाक बैक्टीरिया आ सकते हैं. जिससे स्टैफिलोकोकस, साल्मोनेला और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया खाने के जरिए शरीर में पहुंचकर उल्टी, दस्त और गंभीर संक्रमण का कारण बनते हैं. कुछ मामलों में यह स्थिति से सेप्सिस तक पहुंच सकती है जो जानलेवा हो सकती है.

दोनों एक साथ खाएं तो हो जाएगी मौत?

क्योंकि दोनों को पचाने का समय अलग-अलग है. ऐसे में अगर आप पानी से भरपूर फलों का सेवन करते हैं और उसके साथ मास जैसे नॉन वेज का सेवन करते हैं. इन दोनों को अगर आप एकसाथ खाएंगे तो पचाने की समस्या जरूर हो सकती है. लेकिन ये सीधे मौत का कारण बन जाए ये मानना थोड़ा मुश्किल है. पाचन की समस्या इसलिए पैदा होती है क्योंकि तरबूज जल्दी पच जाता है. लेकिन नॉन वेज पचने में थोड़ा समय लगता है.

एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

वहीं पद्मश्री पीडियाट्रीशियन, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजिस्ट फाउंडर ऑफ ज़ेनरे (Zenre) डॉ. संजीव बगई ने चेतावनी दी और कहा कि अगर बिरयानी अच्छी तरह पकी हुई नहीं है खासतौर पर अगर नॉन वेज बिरयानी है तो गर्मियों में पहले उसमें तेजी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें कई बैक्टीरिया जैसे ई. कोलाई शामिल होते हैं. जो पेट में जब जाते हैं, तो गंभीर इंफेक्शन, गैस्ट्रोएंटेराइटिस पैदा कर सकते हैं. नतीजा इससे उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं और कुछ मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है.

इसके अलावा, सड़क किनारे मिलने वाले फलों को लेकर भी सावधान रहना जरूरी है. कई बार इन्हें ज्यादा आकर्षक और मीठा दिखाने के लिए उनमें कृत्रिम रंग और केमिकल्स इंजेक्ट किए जाते हैं. ये रंग और केमिकल्स शरीर के लिए बेहद जहरीले हो सकते हैं और गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. हाल ही में ऐसे ही मामलों में पूरे परिवार तक की जान जाने की घटनाएं सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें: 45°C की भीषण गर्मी.. सरकार की बड़ी चेतावनी! हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये जरूरी उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

1.बिरयानी हमेशा भारी और पचने में मुश्किल होती है

अगर बिरयानी ज्यादा तेल-मसाले वाली है तो भारी लग सकती है, लेकिन हल्की और संतुलित बिरयानी आसानी से पच सकती है.

2. क्या तरबूज खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए?

नहीं, यह मिथक है. पानी पी सकते हैं, बस बहुत ज्यादा पीने से कुछ लोगों को पेट फूलना या अपच हो सकती है

3. क्या तरबूज रात में खाना नुकसानदायक है?

नहीं, लेकिन यह ठंडा और पानी से भरपूर होता है, इसलिए कुछ लोगों को बार-बार पेशाब या हल्की असहजता हो सकती है।

Home » क्या बिरयानी और तरबूज एक साथ खाने पर हो जाती है मौत? जानिए- क्या कहते हैं डॉक्टर
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: ज्यादा पानी पीना खतरनाक!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. ज्यादा पानी पीने से ICU में पहुंचा व्यक्ति.

क्या सच में हंसने से बूस्ट होती है इम्यूनिटी? जानें क्या कहती है स्टडी

Laughing Boosts Immunity: हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. हंसने से खून बढ़ता है. ऐसी तमाम बातें आपने कई लोगों को कहते सुना होगा.

बांग्लादेश के बाद भारत में पैर पसार रहा मजील्स, जान जाने का भी खतरा! जानें किन बातों का रखें खास ख्याल

Measles Cases in Chennai: बच्चे को तेज बुखार, खांसी-जुकाम पूरे शरी पर लाल दाने होना. इस समय बांग्लादेश में मौजूद कई बच्चें सामना कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ज्यादा पानी पीने से मौत! जानें पानी पीने की सही मात्रा, देखें पूरा Video

How Much Drink Water: क्या जरूरत से ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है? सेहत की खबर के वीडियो में जानें पानी की सही मात्रा.

यूरिक एसिड से सूज जाएगा पैर, अजवाइन का नुस्खा आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

How to Reduce Uric Acid: यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो शरीर में से निकलना जरूरी होता है. नहीं निकलने पर कई समस्या कर सकता है.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: ज्यादा पानी पीना खतरनाक!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. ज्यादा पानी पीने से ICU में पहुंचा व्यक्ति.

क्या सच में हंसने से बूस्ट होती है इम्यूनिटी? जानें क्या कहती है स्टडी

Laughing Boosts Immunity: हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. हंसने से खून बढ़ता है. ऐसी तमाम बातें आपने कई लोगों को कहते सुना होगा.

Recent Comments