होमHealth News45°C की भीषण गर्मी.. सरकार की बड़ी चेतावनी! हीटस्ट्रोक से बचाने के...

45°C की भीषण गर्मी.. सरकार की बड़ी चेतावनी! हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये जरूरी उपाय

देश में बढ़ती हुई गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर से बड़ा अलर्ट जारी किया है.

Government Advisory On Heat Wave: देश में बढ़ती हुई गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर से बड़ा अलर्ट जारी किया है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों को कड़ी चेतावनी दी गई और आने वले महीनों में हीटवेव अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

जारी हुए निर्देश के अनुसार लू का खतरा और भी अधिक बढ़ सकता है. इसलिए अभी से पूरी तैयारी करना जरूरी भी. हालांकि सोमवार को मौसम ने करवट ली थी. तेज आंधी और हवाओं ने लोगों को राहत दिलाई थी. वहीं मौसम विभाग (IMD) ने भी अनुमान जताया था कि अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से भी अधिक लू देखने को मिल सकती है.

इन हिस्सों में देखने को मिल सकता लू का असर

मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली कि पूर्वी भारत, मध्य-भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण पूर्वी तटीय इलाकों में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल सकता है. वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी तेज गर्मी की संभावना देखने को मिल सकती है. वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्से भी लू की चपेट में आ सकते हैं. इन सभी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

क्योंकि बढ़ती हुई गर्मी से सभी का हाल बेहाल है इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने न सिर्फ सभी राज्य बल्कि अस्पतालों को भी हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए खास यूनिट्स तैयार करने, एंबुलेंस सेवाओं को तैयाक रखने यहां तक की लोगों तक समय रहते रहते चेतावनी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. इतना ही नहीं हीट स्ट्रोक के मामलों में पूरी जानकारी रियल-टाइम में सरकार के पोर्टल पर दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

सरकार का कहना है कि यदि समय रहते सही तैयारी कर ली जाए तो लू से होने वाली बीमारियों यहां तक की इससे होने वाली मौतों को भी काफी हद तक रोका जा सकता है. इसके लिए राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को खुद निगरानी करने और सभी जरूरी कदमों को सही तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने भरोसा जताया है कि सभी राज्य मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

यह भी पढ़ें: 43°C पहुंचा तापमान, फॉलो करें हीट स्ट्रोक से बचने के असरदार उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

1. हीटवेव या लू क्या है?

हीटवेव असामान्य रूप से उच्च तापमान की वह स्थिति है, जिसमें तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहता है.

2. लू लगने (हीटस्ट्रोक) के मुख्य लक्षण क्या हैं?

लू लगने पर शरीर खुद को ठंडा रखने में विफल हो जाता है. इसके प्रमुख लक्षण ये हैं. तेज बुखार: शरीर का तापमान 104°F (40°C) या उससे अधिक होना. मानसिक बदलाव: भ्रम, चिड़चिड़ापन, बेचैनी या बेहोशी. शारीरिक लक्षण: तेज सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टी. त्वचा में बदलाव: त्वचा का लाल, गर्म और सूखा होना (पसीना आना बंद हो सकता है).अन्य: धड़कन और सांसों का तेज होना.

3. हीटवेव के दौरान खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

हीटवेव से सुरक्षित रहने के लिए अपने आप को हाइड्रेट रखें. जैसे प्यास लगने पर नियमित अंतराल पर खूब पानी पिएं. हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने. सिर को टोपी, छाते या फिर सूती कपड़े से ढकें.

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments