होमWellnessFitnessकपालभाती से कौन सी बीमारी ठीक होती है? आयुष मंत्रालय ने बताया

कपालभाती से कौन सी बीमारी ठीक होती है? आयुष मंत्रालय ने बताया

Kapalbhati Benefits: कपालभाति प्राणायाम योग बहुत ही आसान और असरदार योग है. इसके करने से साइनस कंजेशन, खांसी, जुकाम ठीक होता है.

Kapalbhati Benefits: कपालभाति प्राणायाम योग बहुत ही आसान और असरदार योग है. इसके करने से साइनस कंजेशन, खांसी, जुकाम, राइनाइटिस, साइनसाइटिस, अस्थमा और ब्रोंकियल इन्फेक्शन में राहत मिलता है. इस बात की पुष्टि  आयुष मंत्रालय ने की है.

कपालभाति प्राणायाम योग श्वसन तकनीक से जुड़ा योग है. इस योग में सांस को जोर से बाहर छोड़ा जाता है, फिर सांस अपने आप अंदर चली जाती है. कपालभाति प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसे कम समय में आसानी से किया जा सकता है.

लाभ देगा कपालभाति प्राणायाम

  • कपालभाति योग में तेजी से सांस बाहर छोड़ी जाती हैं, जिससे नाक के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. जिससे नाक में जमा बलगम में राहत मिलती है, और बाहर निकलता है.
  • कपालभाति योग साइनसाइटिस और राइनाइटिस में भी राहत पहुंचाता है. नाक के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे सूजन और जकड़न कम होती है.
  • कपालभाति करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है. ऐसे में खांसी और ब्रोंकियल समस्याओं में आप कपालभाति की प्रैक्टिस कर सकते है.
  • अस्थमा के मरीज भी कपालभाति का अभ्यास कर सकते हैं. लेकिन उन्हें करते समय कुछ सावधानियां रखनी है, क्योंकि तेज अभ्यास कभी-कभी लक्षणों को बढ़ा सकता है.

ऐसे करें कपालभाति?

  • कपालभाति करने के लिए जमीन पर पालथी मारकर बैठें और कमर को सीधा रखें.
  • इसके बाद गहरी सांस लें.
  • अब पेट को अंदर खींचते हुए जोर से सांस बाहर की तरफ छोड़ें.
  • अपने अनुसार इसे करें.
  • हर दिन प्रैक्टिस के साथ इसकी समय सीमा बढ़ाएं.

जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • कभी भी कपालभाति को खाली पेट न करें.
  • अगर कोई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है, वह इस योग को डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें.
  • इस बात पर जरूर ध्यान दें कि योग करना सेहत के लिहाज से जरूरी है. लेकिन रोग होने पर योग के साथ-साथ डॉक्टर से भी जरूर चेक कराएं. गंभीर अस्थमा अटैक, ब्रोंकियल इंफेक्श के समय इसे करने से बचें.
  • ध्यान दें कि योग हेल्थ को बेहतर को बनाती ही और बीमारियों को भी दूर रखती है. इसिलए हल्क लक्षण दिखने पर इसकी प्रैक्टिस करें. धीरे-धीरे करने पर ये श्वसन संबंधी समस्याओं के लिए बेहतर है.

FAQs

कपालभाति क्या है?

कपालभाति एक योग श्वास अभ्यास है जिसमें सांस को तेज़ी से बाहर छोड़ा जाता है और पेट की मांसपेशियों का उपयोग किया जाता है. यह शरीर और मन को सक्रिय करने में मदद करता है.

कपालभाति करने से क्या लाभ होते हैं?

कपालभाति करने से फेफड़े मजबूत होते हैं, नाक और साइनस साफ होने में मदद मिलती है, पाचन सुधरता है और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है.

कपालभाति कब और कैसे करना चाहिए?

कपालभाति सुबह खाली पेट शांत जगह पर करना चाहिए. इसे धीरे-धीरे और अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए, और अगर चक्कर या परेशानी हो तो तुरंत रोक देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब दिल की बीमारियां रहेगी दूर, आयुष मंत्रालय ने बताए सरल योगासन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments