होमHealth Newsगर्मी में बढ़ रहे हीट क्रैम्प्स के मामले, जानें कैसे रखें खुद...

गर्मी में बढ़ रहे हीट क्रैम्प्स के मामले, जानें कैसे रखें खुद का ख्याल

Heat Cramps Symptoms and Causes: गर्मी ने अपना प्रचंड प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. इस मौसम के आते ही शरीर में भी कई बदलाव दिखने लगते हैं.

Heat Cramps Symptoms and Causes: गर्मी ने अपना प्रचंड प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. इस मौसम के आते ही शरीर में भी कई बदलाव दिखने लगते हैं. ये मौसम सेहत पर असर डालता है. जैसे तेज धूप, उमस और पसीना अधिक आना हमारी बॉडी को जल्द ही थका देती है. क्योंकि ये काफी नॉर्मल है. इसे लोग थकान समझते हैं और इग्नोर कर देते हैं.

क्या आप जानते हैं कि ऐसी कंडिशन अगर बढ़ जाए तो ये हीट क्रैम्प्स में बदल सकती है. जी हां हीट क्रैम्प्स में हमारी मसल्स में होने वाली दर्द ऐंठन में बदल सकती है. वहीं ये समस्या अक्सर उन लोगों में अक्सर देखी जाती है जो धूप में अधिक काम करते हैं उनमें ऐसी समस्या अधिक देखी जाती है. साथ ही जो लोग अधिक एक्सरसाइज करते हैं या जो पानी कम मात्रा में पीते हैं.

हल्के में न लें ये समस्या

अब आपको बता दें कि हीट क्रैम्प्स की समस्या अगर पैदा हो तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. क्योंकि ये इशारा है कि आपका शरीर ओवरहीट हो चुका है. अगर आप समय रहते ध्यान नहीं देंगे तो कई प्रॉब्लम्स जैसे हीट एक्सॉशन या फिर हीट स्ट्रोक की गंभीर समस्या हो सकती है. क्योंकि आजकल गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है, तो इससे खुद को बचाए रखना और ख्याल रखना बहुत जरूरी है.

हीट क्रैम्प्स क्या होता है? What is Heat Cramps

जान लेते हैं कि आखिर हीट क्रैम्प्स होता क्या है, तो बता दें कि मसल्स में दर्द होती है उनमें होने वाली ऐंठन जब होती है तो शरीर अधिक गर्म और पानी और जरूरी मिनरल्स के कमी होती है. ये समस्या भी इसी कंडिशन में होती है. जिन व्यक्तियों को ये समस्या होती है उन्हें आमतौर पर पैरों में, हाथों में, पेट में या पेट के आसपास या फिर पीठ के हिस्सों में ये दर्द महसूस होता है. या फिर बहुत अधिक पसीना आता है. तब शरीर से नमक और जरूरी तत्व बाहर निकल जाते हैं. इससे मांसपेशियां सही तरह से काम नहीं कर पाती और उनमें अकड़न या दर्द शुरू हो जाता है.

क्या होते हैं हीट क्रैम्प्स के लक्षण

अगर इसके लक्षणों की बात की जाए तो ये धीरे-धीरे या फिर अचानक शुरू होता है. लक्षणों की अगर बात करें तो तेज दर्द या ऐंठन, अचानक झटके या फिर एक खिंचाव महसूस होना, बहुत अधिक पसीना आना, स्किन का नम होना, लाल हो जाना, कमजोरी, थकान, हल्का बुखार आना. इसके लक्षण हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कैसी है भारत की सेहत? जल्द आएगी NFHS सर्वे रिपोर्ट, डिजिटल तरीके से हुआ सर्वे

FAQs

1. क्यों होते हैं Heat Cramps?

पानी की कमी (Dehydration): शरीर में पानी की कमी होना.
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी: पसीने के माध्यम से सोडियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का बाहर निकलना.
अत्यधिक गर्मी में शारीरिक श्रम: धूप में ज्यादा देर काम करना, खेलना या दौड़ना.

2. Heat Cramp में क्या करें?

ऐसी सिचुएशन हो तो फिजिकल एक्टीविटी रोक दें. छायादार जगह पर बैठ जाएं. स्पोर्ट्स ड्रिंक या फिर पानी पिएं, स्ट्रेच करें और हल्की मालिश करें, नमकीन स्नैक्स या फिर हल्का नमक वाला पानी पीएं

3. डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर ऐंठन एक घंटे से भी अधिक समय तक बने रहे. आपको चक्कर, उल्टी या फिर कमजोरी महसूस हो यदि ऐंठन बहुत गंभीर हो या दिल की बीमारी हो. ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments