होमHealth NewsBeat The Heat… चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये उपाय, कूल-कूल रहेगी...

Beat The Heat… चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये उपाय, कूल-कूल रहेगी आपकी बॉडी

how to stay safe during a heatwave: गर्मी में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. जरा-सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

how to stay safe during a heatwave: गर्मी में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. जरा-सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है. बढ़ती गर्मी के कारण शरीर की जरूरत भी बदल जाती है. इसलिए किन जरूरी बातों को ध्यान में रखना होता है इसके लिए आयुष मंत्रालय ने कुछ जरुरी बातें बताई है. चलिए जानते हैं.

आयुष मंत्रालय ने जरूरी बातों को बातने के लिए #BeatTheHeat का प्रयोग किया है. अगर आप बढ़ती गर्मी में परेशान है कि खुद को कैसे मोटिवेट करें तो इस हैशटैग को याद रख सकते हैं. #BeatTheHeat का प्रयोग करके गर्मी से बचें और जरूरी बातों को ध्यान में रखें.

गर्मी में होने वाली बीमारियां

गर्मी के मौसम में पारा अपने चरम पर रहता है. इसके कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, लू लगना, फूड पॉइजनिंग, त्वचा पर रैशेज (heat rash) और डायरिया जैसी बीमारियां परेशान करती हैं. इसलिए जरा-सी लापरवाही बड़ी बीमारी को बुलावा दे सकती है. ऐसे में आप कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें. जिससे इन बीमारियों से आसानी से बच सकेंगे.

जरूरी बातों को करें फॉलो

ठंडी जगह पर जाएं

अगर आप किसी काम के लिए बाहर निकलते हैं तो कोशिश करें की ठंडी और छायादार जगहों से निकलें, ऐसा करने से आप सीधा धूप के संपर्क में आने से बचेंगे. वहीं अगर आप बाहर काम कर रहे है तो कोशिश करें की ठंडी और छायादार जगहों पर काम करें. अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे तो अपने साथ कोई कपड़ा रखें और सिर को कपड़ें या फिर टोपी से कवर करके रखें. ऐसा करने से आप कुछ हद तक धूप को अपने सिर पर पड़ने से बचा सकेंगे.

पानी पीते रहें

गर्माी की बीमारियों से बचने के लिए बीच-बीच में पानी पीते रहना चाहिए. पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है. वहीं अपने साथ केला, संतरा, तरबूज जैसे फलों को रखें. इनका आप समय-समय पर सेवन करते रहें. इनमें सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर कर देते हैं. इनके अलावा, सामान्य टेबल नमक, नींबू पानी, शोरबा (broth), और नारियल पानी से भी शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर कर सकते हैं.

डॉक्टर से करें संपर्क

गर्मियों के दिनों में अगर आपको जरा-सी भी कमजोरी महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. बिन देरी के डॉक्टर से जरूरी सलाह लें. ज्यादा देर तक डॉक्टर की सलाह न लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए अगर आपको चक्कर आना, सिर घूमना या फिर पेट में गड़बड़ी जैसी समस्या महसूस होती है तो बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें.

शरीर का तापमान जरूर चेक करें

गर्मियों के दिनों में बॉडी ज्यादा हीट करती है. कभी-कभार हमें पता चलता कि और हम बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. अगर बॉडी का तापमान 104°F (40°C) या उससे ऊपर चला जाता है, तो यह ‘हीट स्ट्रोक’ का संकेत हो सकता है, जो एक मेडिकल इमरजेंसी है. इसलिए बीच-बीच में अपना बॉडी टेंपरेचर चेक करते रहे. सही समय पर जांच कर आप खुद को ज्यादा बीमार होने से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कैसी है भारत की सेहत? जल्द आएगी NFHS सर्वे रिपोर्ट, डिजिटल तरीके से हुआ सर्वे

FAQs

1. हीटवेव (गर्मी की लहर) में कैसे सुरक्षित रहें?

छाया में रहें, खूब पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर की तेज धूप से बचें.

2. हीट स्ट्रोक के लक्षण क्या होते हैं?

तेज बुखार, चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी और कमजोरी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं.

3. हीट स्ट्रोक होने पर क्या करना चाहिए?

तुरंत ठंडी जगह जाएँ, पानी पिएँ और जल्दी से डॉक्टर से मद. लें।


(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Sehat Ki Khabar: आखिर कैसे बनता है सोया चाप? जरूर देखें ये वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

Recent Comments