होमPodcastबारिश में इस बुखार से बच के, डॉक्टर से जानें जरूरी टिप्स

बारिश में इस बुखार से बच के, डॉक्टर से जानें जरूरी टिप्स

Can we get viral fever in summer: बारिश का मौसम जहां एक ओर ठंडक और सुकून लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. इस मौसम में डेंगू, वायरल फीवर और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं तेजी से फैलती हैं. इसका मुख्य कारण है पानी का जमाव, गंदगी और […]

Can we get viral fever in summer: बारिश का मौसम जहां एक ओर ठंडक और सुकून लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. इस मौसम में डेंगू, वायरल फीवर और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं तेजी से फैलती हैं. इसका मुख्य कारण है पानी का जमाव, गंदगी और मच्छरों की बढ़ती संख्या.

डेंगू एक गंभीर बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. इससे बचने के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और टंकियों को साफ रखें और मच्छरदानी का उपयोग करें. वायरल फीवर भी इस मौसम में बहुत आम है, जो अचानक मौसम बदलने और कमजोर इम्यूनिटी के कारण होता है. इससे बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें, संतुलित आहार लें और पर्याप्त आराम करें. फिट रहे इंडिया ने Dr. Vijay Kumar Agarwal से इस विषय पर खुलकर बात की है, जिन्होंने इन बीमारियों से बचाव के लिए कई जरूरी तरीके बताए हैं. उनके अनुसार, समय पर सावधानी बरतना ही सबसे अच्छा इलाज है.

स्किन इंफेक्शन से कैसे बचें?

बारिश में स्किन इंफेक्शन बढ़ जाता. क्योंकि नमी और गंदगी त्वचा पर बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ावा देती है. इसलिए हमेशा साफ और सूखे कपड़े पहनें, भीगने के बाद तुरंत शरीर को साफ करें और एंटीसेप्टिक का उपयोग करें.

घरेलू उपायों में तुलसी का सेवन, हल्दी वाला दूध और नींबू पानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. साथ ही, बाहर का खाना कम से कम खाएं और साफ पानी का ही उपयोग करें. इस मानसून में अपनी और अपने परिवार की सेहत का खास ध्यान रखें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी बीमारियों से बचा सकती है. जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें.

यह भी देखें: जोड़ों में दर्द होना गठिया की ओर करता इशारा! डॉक्टर से जानें बड़ा कारण


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments