होमHealth Newsपुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर का अधिक खतरा, ICMR ने दी...

पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर का अधिक खतरा, ICMR ने दी गंभीर चेतावनी!

Oral Cancer Rises In India: आज के समय में कैंसर के मामले अधिक बढ़ते जा रहे हैं. ICMR ने इसपर गंभीर चेतावनी दी है.

Oral Cancer Rises In India: आज के समय में कैंसर के मामले अधिक बढ़ते जा रहे हैं. इसपर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और ग्लोबोकैन अंतरराष्ट्रीय डेटाबेस सामने आया है. इस डेटाबेस के अनुसार साल 1990 से 2019 के बीच भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में 21 प्रतिशत और मृत्यु दर में लगभग 32 प्रतिशत की कमी देखी गई है.

इस स्टडी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अर्जेंटीना, चीन, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, तुर्की और अमेरिका की अपेक्षा भारत के पुरुषों में मुंह के कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ICMR की रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि साल 1998 से 2017 के बीच पुरुषों के बीच ओरल कैंसर केम मामले 1.20 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहे हैं. यानी अलर्ट होने की जरूरत है. क्योंकि हर साल ओरल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.

लगातार बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर और मुंह के कैंसर के मामले

जानकारी के अनुसार ये रिपोर्ट जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में भी पब्लिश हुई है. इसी स्टडी में खुलासा हुआ कि भारत में तेजी से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. वहीं पुरुषों में मुंह के कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि कई ऐसे देश जो अमीर हैं उनमें ओरल कैंसर की रफ्तार धीमी है.

इस उम्र के बाद बढ़ रहे मामले

रिपोर्ट बताती है कि भारत में पुरुषों और महिलाओं में ओरल कैंसर की दर 40 साल तक के लोगों में होती है. लेकिन 40 की उम्र के बाद रफ्तार तेज होती जाती है. आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो ओरल कैंसर की एवरेज रेट प्रति 1 लाख 10.4 है. पुरुषों में तेजी से इसके मामले बढ़ते हैं.

ये चीजें बढ़ाती है ओरल कैंसर

वहीं आपको बता दें कि ओरल कैंसर के पीछे का सबसे बड़ा कारण तंबाकू है. बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान के सेवन से मुंह का कैंसर हो सकता है. इसी के साथ शराब का अधिक सेवन कुछ मामलों में एचपीवी वायरस भी जोखिम बढ़ाता है. इसपर डॉक्टर का कहना है कि इससे बचा जा सकता है.

डॉक्टर के अनुसार आप इससे तंबाकू, शराब का सेवन पूरी तरह छोड़कर छुटकारा पा सकते हैं. इतना ही नहीं रेगुलर मुंह की जांच करवाएं, अगर कोई दरार, छाले धब्बे दिखें तो उसे इग्नोर न करें. समय पर डेटिंस्ट या फिर ओंकोलॉजिस्ट से जांच कराना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 15 से 29 साल के युवा हो रहे हार्ट अटैक का शिकार! सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments