होमHealth News15 से 29 साल के युवा हो रहे हार्ट अटैक का शिकार!...

15 से 29 साल के युवा हो रहे हार्ट अटैक का शिकार! सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Heart Attack Increasing in Youths: कुछ लोग फिजिकल एक्टीविटी जैसे जिम में वर्कआउट, डांस इत्यादी करते गिर जाते हैं.

Heart Attack Increasing in Youths: आज के समय में खराब लाइस्टाइल के कारण ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें लोग कुछ लोग फिजिकल एक्टीविटी जैसे जिम में वर्कआउट, डांस इत्यादी कर रहे होते हैं और उस काम को करते हुए नीचे गिर जाते हैं. ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं. इनका सीधा कारण दिल से जुड़ी बीमारियों को लेकर देखा जाता है.

हालांकि पहले ये समस्या 50 साल तक के लोगों या फिर उस उम्र के ऊपर वाले लोगों में अधिक देखी जाती थी. लेकिन अब अधिक मामले युवाओं में बढ़ते जा रहे हैं. NSO का भी एक नया सर्वे सामने आया है. इस सर्वे के अनुसार युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. रिपोर्ट बताती है कि साल 2017 से 18 के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो दिल की बीमारी रफ्तार पकड़ रही है.

तीन गुना हो गई मरीजों की संख्या

रिपोर्ट बताती है कि दिल की बीमारियों के मरीजों की संख्या तीन गुना हो गई है. जानकारी के मुताबिक इस सर्वे में 15 से 29 साल के युवाओं के हार्ट प्रॉब्ल्मस के मामे अधिक देखे गए. जिनमें तेजी से रफ्तार आई है. ये एक ऐसी उम्र है जिसमें लोग अपने आप को फिट मानते हैं. लेकिन यही फिटनेस वाली उम्र में लोग हार्ट अटैक का शिकार होते जा रहे हैं. अब ये समझना जरूरी है इसके पीछे का कारण क्या है?

क्या है कारण?

इन सभी के पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल है. देर तक जागना, अधिक स्क्रीन टाइम और फिजिकल एक्टीविटी में कमी होना. इसी के साथ अधिक जंक फूड्स का सेवन, अधिक तेल मसाले वाले खाना, प्रोसेस्ड फूड का सेवन युवाओं की आर्टरीज को और भी कमजोर बनाता जा रहा है. ऐसे मामले हाई बीपी की समस्या पैदा कर रहे हैं. कुछ लोग अधिक स्मोकिंग करेते हैं. जिससे बुरा असर पड़ता है.

ऐसे मामले से बचने के लिए क्या करें?

अब ऐसे मामलों से बचने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. जैसे रेगुलर चेकअप करवाएं. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाएं. दिन में कम से कम 30 या फिर 40 मिनट योगा या फिर वॉक जरूर करें. इसे अपने लाइफस्टाइल के साथ जोड़ें. नमक की मात्रा कम करें, फ्रेश फ्रूट्स खाएं. सीने में अगर भारीपन हो, अचानक बहुत अधिक पसीना आए या फिर सांस फूलने जैसे लक्षण हो तो उसे इग्नोर न करें.

यह भी पढ़ें: 40 घंटे बाद वापस आई व्यक्ति के दिल की धड़कन, डॉक्टर्स ने इस तकनीक का किया इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments