होमHealth Newsबार-बार नाक में उंगली डालने से होता खतरा! बदलें ये आदत; सांस...

बार-बार नाक में उंगली डालने से होता खतरा! बदलें ये आदत; सांस लेने में हो सकती दिक्कत

Side Effects of Picking Your Nose: कुछ लोगों की आदत होती है नाक में बार-बार उंगली डालने की. हालांकि लोगों की वजहें अलग होती हैं.

Side Effects of Picking Your Nose: आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है नाक में बार-बार उंगली डालने की. हालांकि लोगों की वजहें अलग होती हैं. जैसे खुजली की वजह से कुछ लोगों को आदत हो जाती है. लेकिन अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं, तो ये हानिकारक साबित हो सकता है.

कुछ लोगों को लगता है कि ऐसी आदत सिर्फ छोटे बच्चों की होती है. लेकिन ऐसा नहीं है कुछ बड़े लोगों में भी ये आदत देखी गई है. आप इसे कितना नॉर्मल समझते होंगे. लेकिन अगर बार-बार ऐसा किया जाए तो ये हेल्थ के लिए काफी हानिकारक हो सकता है. ऐसे में अगर आपके जानने में किसी की ऐसी आदत है तो आइए जानते हैं कि क्या समस्या हो सकती है.

नाक में उंगली डालने से क्या समस्याएं हो सकती है?

जानकारी के अनुसार जो लोग बार-बार ऐसा करते हैं, उन्हें चोट लगने का खतरा, खून आने की समस्या, बैक्टीरिया या फिर वायरस का खतरा, नाक बंद होने या फिर सांस लेने में समस्या हो सकती है. दरअसल हमारी नाक काफी सेंसेटिव होती है. ऐसे में अगर आप बार-बार उंगली डालते हैं, तो नाक के अंदर की स्किन छिल सकती है, घाव बन सकते हैं, जलन-दर्द हो सकती है. घाव घहरा हो सकता है.

क्योंकि हमारी नाक में छोटी ब्लड वेसेल्स होती हैं. जो अगर आप बार-बार उंगली डालेंगे तो ये वेसेल्स फट सकती है. खून निकलने की समस्या हो सकती है. वहीं ऐसे मामले गर्मी के मौसम में अधिक बढ़ जाते हैं. इसलिए अगर किसी की ऐसी आदत है, तो उसे ऐसा करने से रोकें.

वायरस का खतरा कैसे?

अगर बात करें वायरस के खतरे की तो हमारी उंगली में गंदगी, बैक्टीरिया और जर्म्स होते हैं. जब आप इसे नाक में डालते हैं तो यही किटाणु आपके अंदर जा सकते हैं. नतीजा कई समस्याएं जैसे सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर या फिर बैक्टीरियल इंफेक्शन आपको हो सकता है.

वहीं लगातार इस आदत के कारम अंदर की स्किन में सूजन आ सकती है. नतीजा आपकी नाक बार-बार बंद हो सकती है. यहां तक की सांस लेने में भी दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है. कई मामलों में नाक बंद होने की समस्या भी देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 40 घंटे बाद वापस आई व्यक्ति के दिल की धड़कन, डॉक्टर्स ने इस तकनीक का किया इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments