होमHealth Newsभारत में इलाज हुआ सस्ता और आसान! नई रिपोर्ट ने किया बड़ा...

भारत में इलाज हुआ सस्ता और आसान! नई रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा

NSO Survey: भारत में हेल्थ सेक्टर सर्विस को लेकर पिछले कुछ सालों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सरकार ने हेल्थ सेक्टर में निवेश बढ़ाया है.

NSO Survey: भारत में हेल्थ सेक्टर सर्विस को लेकर पिछले कुछ सालों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सरकार ने लगातार हेल्थ सेक्टर में निवेश बढ़ाया है. जिसके कारण ही देशभर में अस्पताल, हेल्थ सेंटर और मेडिकल सुविधाओं का विस्तार हुआ है. अब इसका असर ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों दोनों में देखे को मिल रहा है.

शहर और गांव के इलाकों में इलाज की सुविधाएं पहले से कई ज्यादा आसानी से मिल पा रहा है. यानी अब लोगों को दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ता. इसपर एक रिपोर्ट जारी हुई. रिपोर्ट के अनुसार अब इलाज का खर्च भी काफी कम हुआ है. खासकर सरकारी अस्पतालों में.

दवाएं, जांच सुविधाएं मुफ्त

जानकारी के अनुसार कई मामलों में लोगों को दवाइयां, जांच और सुविधाएं तक मुफ्त में मिल रही है. जिससे आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है. सरकार की योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत और अन्य हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम्स ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है, क्योंकि इनके जरिए लाखों लोगों को महंगे इलाज का खर्च उठाने में मदद मिल रही है. इससे खासकर गरीब और कमजोर वर्ग को राहत मिली है.

घर के पास ही मिल जाता इलाज

इसके अलावा, देशभर में बड़ी संख्या में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) खोले गए हैं, जहां लोगों को अपने घर के पास ही प्राथमिक इलाज, जांच और सलाह मिल जाती है. इससे न केवल इलाज आसान हुआ है बल्कि बीमारियों की जल्दी पहचान और रोकथाम भी संभव हो रही है. डिजिटल हेल्थ सेवाओं के इस्तेमाल से भी मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है.

सेहत के प्रति जाग्रुक हो रहे लोग

वहीं इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अब लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं. पहले जहां लोग छोटी-मोटी बीमारी को नजरअंदाज कर देते थे, वहीं अब वे समय पर डॉक्टर के पास जा रहे हैं और इलाज करा रहे हैं. इससे गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद मिल रही है.

साथ ही, मातृ और शिशु स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है. अब ज्यादातर डिलीवरी अस्पतालों में हो रही हैं, जिससे मां और बच्चे की सुरक्षा बढ़ी है. सरकार की योजनाओं और जागरूकता अभियानों का इसमें बड़ा योगदान है. कुल मिलाकर, यह रिपोर्ट दिखाती है कि सरकार की लगातार कोशिशों से भारत में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ज्यादा सस्ती, सुलभ और भरोसेमंद बनी हैं. इससे न केवल लोगों की सेहत में सुधार हो रहा है, बल्कि उनका आर्थिक बोझ भी कम हो रहा है, जो देश के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

यह भी पढ़ें: नाचते-नाचते अचानक गिर पड़ी युवती, कार्डियक अरेस्ट से मौत; देखें VIDEO

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments