होमHealth NewsICU पहुंचा देती है शरीर में सोडियम की कमी, इन बातों का...

ICU पहुंचा देती है शरीर में सोडियम की कमी, इन बातों का रखें खास ख्याल

How To Gain Sodium: उत्तर प्रदेश से कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इस समय लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती है.

How To Gain Sodium: उत्तर प्रदेश से कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इस समय लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती है. जानकारी के अनुसार अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने चेक किया और जानकारी मिली की सोडियम की कमी के कारण उनकी तबियत खराब हुई.

बता दें कि इस समय अजय राय ICU में डॉक्टर्स की देखरेख में है. हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सोडियम की कमी होती क्या है. जिसके कारण कांग्रेस अध्यक्ष की तबियत इतनी गंभीर बन गई. हम बताने वाले हैं कि आखिर कि ये कंडिशन क्या है और किन बातों का ख्याल रखते हुए आप इससे बच सकते हैं.

सोडियम का शरीर में क्या काम?

पहले जान लेते हैं कि हमारी बॉडी में सोडियम क्या काम करता है. जानकारी के अनुसार सोडियम एक मिनरल होता है जो हमारी शरीर में पानी का बैलेंस बनाए रखने और हमारे नर्व सिस्टम को सही तरीके से काम करने में हमारी मदद करता है. वहीं जब इस मिनरल का लेवल नॉर्मल से काफी कम हो जाता है, तो हमारी बॉडी में कई बदलाव कई प्रॉब्लम्स होने लगती हैं. यही कारण है कि डॉक्टर इस कंडिशन को लेकर खास अलर्ट रहने की भी सलाह देते हैं. नहीं तो कुछ मामलों में गंभीर स्थिती भी पैदा हो सकती है.

क्यों होती है सोडियम की कमी?

गर्मी का मौसम है. इस मौसम में हमें अपनी बॉडी का खास से भी खास ख्याल रखना पड़ता है. सोडियम की कमी तब अक्सर देखी जाती है जब हमारी बॉडी में पानी और नमक के असंतुलन होने लगे. इतना ही नहीं सोडियम की कमी के कई कारण हो सकते हैं जैसे अधिक पसीना आना, किडनी की समस्या होना, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स या फिर किसी गंभीर बीमारी के कारण हो सकती है. कई बार लंबे समय तक थकान, कमजोरी. जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इससे भी ये समस्या हो सकती हैं. हैरानी की बात है कि हाल ही में दिल्ली से भी एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां 25 वर्षीय युवक ने पांच लीटर पानी का सेवन किया और कोमा में पहुंच गया. बताया गया कि उसके शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी.

सोडियम बढ़ाने के तरीके क्या है

किसी भी बीमारी को दूर करने और शरीर को फिट रखने के लिए काम आती है डाइट. अपकी डाइट सही होगी तो आप गंभीर से भी गंभीर बीमारी से आसानी से लड़ पाएंगे. हालांकि अगर सोडियम का लेवल काफी कम हो जाए तो ये शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इसके लक्षण पहचानें, अगर सिरदर, उल्टी, चक्कर आना, मानसिक भ्रम होना या फिर गंभीर मामलों में कोमा जैसी स्थिती भी पैदा हो सकती है. इसी वजह से डॉक्टर इस स्थिति में तुरंत इलाज और निगरानी की सलाह देते हैं.

अब बात करें कि सोडियम बढ़ाने के लिए क्या खाया जाए जिसकी मदद से आप सोडियम का लेवल बैलेंस कर सके तो इसके लिए आप सामान्य नमक वाले खाने का सेवन करे जैसे दही या फिर छाछ, सूप या फिर हल्का नमकीन वाला खाना, नायरिल पानी का सेवन करें. अगर कंडिशन अधिक गंभीर है तो डॉक्टर से सलाह लेना कारगर साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या दही खाने से आता है हार्ट अटैक? क्या है सच्चाई डॉक्टर से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Asanas in old age:बढ़ती उम्र में करें ये योगासन,मिलेगा फायदा

How to get fit at 80 years old: शरीर में कमजोरी और बीमारियों के चलते योग-एक्सरसाइज जैसी चीज़े करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Recent Comments