होमHealth Newsक्या दही खाने से आता है हार्ट अटैक? क्या है सच्चाई डॉक्टर...

क्या दही खाने से आता है हार्ट अटैक? क्या है सच्चाई डॉक्टर से जानें

Heart Attack Cause: आपने बचपन से सुना होगा कि दही खाओ हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होगा. दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

Heart Attack Cause: आपने बचपन से सुना होगा कि दही खाओ हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होगा. दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये आपने कई लोगों से कहते हुए सुना होगा. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि दही खाने से हार्ट अटैक आ सकता है. ये बात चौंकाने वाली जरूर है लेकिन लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या दही खाने से हार्ट अटैक आ सकता है.

अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो इसका जवाब है हां, लेकिन ऐसा तब होता है जब आप उसे गलत तरीके से खाएं. यानी गलत तरीके से दही का सेवन करने से आपको ये समस्या हो सकती है. दरअसल दही में बैड फैट्स होते हैं. इस कारण ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर किस तरीके से आप दही का सेवन करेंगे कि हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ेगा.

दही कैसे रोक सकती है आपकी धड़कने?

दरअसल सोशल मीडिया पर और डॉक्टर्स के बीच ये चर्चा चल रही है कि क्या दही खाने से हार्ट अटैक आ सकता है. काफी अजीब बात है क्योंकि अब तक सिर्फ यही सुना गया था कि दही हमारी हेल्थ को अच्छा रखता है. इतना ही नहीं ये हमारे पेट को ठंडा रखने में मदद करता है.

यहां देखें VIDEO

अब ये सवाल आता है कि आखिर पेट को ठंडा रखने वाला दही धड़कन कैसे रोक सकता है. इसका जवाब है कि दही में मौजूद चिकनाई फैट्स में पाई जाती है और हम इसे काफी गलत तरीके से जब इसे खाते हैं, तो ये फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचाती है. एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि अगर आपकी फिजीकल एक्टीविटी काफी कम है तो आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए.

हार्ट अटैक का कारण कैसे बनता है दही?

दही से हार्ट अटैक की नौबत कैसे आ जाती है ये भी एक सवाल है. इसका जवाब है कि आजकल जो बाजार में दही मिलता है उसे ही घर में इस्तेमाल किया जाता है. आप कहेंगे कि आप घर में ही जमाते हैं, लेकिन पैकेट वाले दूध का सेवन करते हैं, तो बता दें कि उस दूध में सैचुरेटेड फैट होता है. जब ये फैट्स हमारे खून के अंदर जाता है तो नसों में जाकर चिपक जाता है. मेडिकल टर्म में इसे कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. धीरे-धीरे ये कचरे में बदलता है और जब कचरा बढ़ता है तो दिल तक खून पहुंचना मुश्किल हो जाता है. यही हार्ट अटैक का कारण बनाता है. इस कारण दही से हार्ट अटैक आ सकता है.

क्या गलतियां कर रहे आप जानें?

अब ये जानना जरूरी है कि आखिर आप कौन सी गलती कर रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ सकता है. आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए कि बिना मेहनत के दही का सेवन नहीं करना चाहिए, दही को नमक के साथ नहीं खाना चाहिए, दही पकोड़े या फिर पराठें के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए, रात के समय में दही का सेवन नहीं करना चाहिए. अब इन तरीकों के साथ दही नहीं खा सकते तो कैसे खाना चाहिए? इसका जवाब है कि हमेशा मलाई को हटाकर दही जमाएं, दही के बजाए छाछ पीएं, दोपहर के समय दही का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: दही खाने से बढ़ती है एसिडिटी? आयुर्वेदा एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments