होमWellnessBeautyसूखे नेल पेंट को वापस करें जिंदा! ये तरीके आएंगे काम, दोबारा...

सूखे नेल पेंट को वापस करें जिंदा! ये तरीके आएंगे काम, दोबारा कर पाएंगे इस्तेमाल

Dried Nail Polish: हर बार ये जरूरी नहीं कि नेल पेंट के सूखने पर वह खराब हो जाए. हम आपको बताएंगे कि नेल पॉलिस को वापस कैसे ठीक कर सकते हैं.

Dried Nail Polish: नाखूनों की खूबसूरती के लिए हर लड़की नेल पेंट कैरी करती है. लेकिन तरह-तरह के नेल पेंट खरीदने के बाद कई बार वह सूख जाते हैं. ऐसे में कई लोग उन्हें फेंक देते हैं. लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं कि नेल पेंट के सूखने पर वह खराब हो जाए. दरअसल नेल पेंट इसलिए भी सूखती है क्योंकि लड़कियां उन्हें लापरवाही से रखते हैं.

नेल पेंट लगाते समय वह नेल पॉलिस को खुला छोड़ देती हैं, जिससे नेल पॉलिस के अंदर का मौजूद तरल पदार्थ हवा के संपर्क में आते ही उड़ने लगते हैं, जिस कारण नेल पेंट गाढ़ी होकर सूखने लगती है. अगर आप भी ऐसा कुछ करती है तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नेल पॉलिस को वापस कैसे ठीक कर सकते हैं. अगर वह एक्सपायर नहीं हुई है तो.

नेल थिनर का इस्तेमाल

अगर एक्सपायरी डेट से पहले आपका नेल पॉलिस सूख गया है तो आप उसमें नेल थिनर की कुछ बूंदें डालकर उसे वापस गाढ़ा कर सकते हैं. नेल थिनर की कुछ बूंदें डालकर उसे अच्छे से हिलाएं. ऐसा करने से नेल पॉलिस पहले जैसी हो जाएगी और आसनी से लगने लगेगी.

गर्म पानी का तरीका

हल्का गर्म पानी का तरीका भी नेल पॉलिस को वापस जिंदा कर सकता है. हल्का गर्म पानी लें उसमें नेल पॉलिस को कुछ देर के लिए रख दें. ऐसा करने से नेल पेंट में मौजूद केमिकल सॉफ्ट हो जाते हैं और वह वापस पतली (liquid) हो जाती है. यह तरीका नेल पेंट की चिपचिपाहट और गांठों को खत्म करता है, जिससे वह स्मूथ हो जाती है और आसानी से नाखूनों पर लगती है.

बोतल को हमेशा बंद रखें

नेल पेंट को सूखने से बचाने के लिए, इस्तेमाल के बाद बोतल के ढक्कन को कसकर बंद करना न भूलें. बोतल को हमेशा सीधी रखें. ठंडी और अंधेरी जगह में रखें. नेल पॉलिस को धूप के संपर्क में आने से बचाएं.

इन बातों का रखें ख्याल

  • आज के समय में कई तरह के प्रोडक्ट निकल चुके हैं. इसिलए हमेशा ब्रांडेड और केमिकल-फ्री नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें. उनकी एक्सपाइयरी डेट जरूर देखें.
  • लगातार नेल पॉलिश को लगाने से बचें जिससे नाखून में नेचुरल नमी बनी रहे.
  • नाखूनों की साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान रखें.
  • छोटे बच्चों को नेल पॉलिश से दूर रखें. क्योंकि नेल पॉलिश में खतरनाक केमिकल्स पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चे दांत के असहनीय पीड़ा से परेशान? घरेलु नुस्खे आएंगे काम, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

सूखी नेल पेंट को दोबारा कैसे उपयोग में लाया जा सकता है?

उसमें थोड़ा सा नेल पॉलिश थिनर डालकर बोतल को हल्के से हिलाने पर वह फिर से सही हो सकती है.

क्या नेल पॉलिश रिमूवर डालना सही है?

थोड़ी मात्रा में रिमूवर डाला जा सकता है, लेकिन ज्यादा डालने से नेल पेंट की गुणवत्ता खराब हो सकती है.

सूखी नेल पेंट को खराब होने से कैसे बचाएं?

बोतल को हमेशा अच्छी तरह बंद रखें और ठंडी व सूखी जगह पर रखें, ताकि वह जल्दी सूखे नहीं.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments