होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: बस करो सोचना!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: बस करो सोचना!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सर गंगा राम अस्पताल ने 21 अप्रैल को सफलतापूर्वक दूसरा बायलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट किया.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. सर गंगा राम अस्पताल ने 21 अप्रैल को सफलतापूर्वक दूसरा बायलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट किया. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. क्या आप हर छोटी-छोटी बात को लेकर ज़्यादा सोचते हैं? बार-बार वही बातें दिमाग में चलती रहती हैं? सावधान हो जाइए यह आदत आपके दिल और BP को भी नुकसान पहुंचा सकती है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. क्या आपको पता है. दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में से 19 भारत में हैं? और वो कौन कौन से शहर हैं.इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरी VIDEO

पहले सेगमेंट में जानेंगे सर गंगाराम अस्पताल ने किया हैंड ट्रांसप्लांट

दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में दूसरा सफल हैंड ट्रांसप्लांट किया गया. दरअसल एक महिला के हाथ एक हादसे के दौरान काटने पड़े. जिसके बाद से ही वो अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने लगी. लेकिन सर गंगा राम अस्पताल ने ब्रेन डेड व्यक्ति के हाथ महिला के हाथों में लगाया. जिसके कारण अब उन्हें ये परेशानी नहीं होगी. ब्रेन डेड व्यक्ति के परिजनों की सहमति के बाद ये संभव हो पाया. यही अंगदान अब इस महिला के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे ओवरथिंकिंग बढ़ा सकती हाई बीपी का रिस्क

अगर आप भी ऐसे व्यक्ति हैं जो हर बात को जरूरत से ज्यादा सोच लेते हैं. तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. दरअसल अगर आप ओवरथिंकिंग करते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क अधिक बढ़ जाता है. क्योंकि ये शरीर में स्ट्रेस हार्मोन्स को बढ़ाती हैं. जिसके कारण दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं और ये खून की नलियों को सिकोड़ देती हैं यही हाई बीपी का रिस्क को बढ़ाता है. यही समस्या अगर बार-बार हो तो हार्ट प्रॉब्लम्स तक हो सकती है. नींद खराब हो सकती है. कमजोरी हो सकती है. थकान महसूस हो सकती है. इस तरह कई प्रॉब्लम्स आपको हो सकती हैं.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे दुनिया के 20 गर्म शहरों में 19 भारत के

इस समय गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. पारा 40 डिग्री से भी ऊपर जा चुका है. जिससे शरीर पर असर पड़ता है. आसान भाषा में कहें तो जब तापमान 40 के ऊपर जाता है तो शरीर अपने को ठंडा रखने के लिए अधिक मेहनत करता है. ये मेहनत पसीने के फॉर्म में दिखाई देती है. और खून को स्किन की ओर भेजता है. ताकि ठंडक मिल सके. लेकिन जब गर्मी अधिक होने लगती है तो शरीर में मौजूद ये सिस्टम काम करना बंद होने लगता है.

यह भी पढ़ें: क्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगेगी लू? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को दी ये सलाह; देखें VIDEO

यहां देखें पूरा VIDEO:

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments