होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: बिरयानी और तरबूज जानलेवा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: बिरयानी और तरबूज जानलेवा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. हीटवेव को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. हीटवेव को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. हीटवेव से आप खुदको कैसे सुरक्षित रख सकते हैं. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. तरबूज और बिरयानी खाने से 4 लोगों की हुई मौत इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO

पहले सेगमेंट में जानेंगे सरकार ने जारी किया अलर्ट

भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों को कड़ी चेतावनी दी गई और आने वले महीनों में हीटवेव अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं मौसम विभाग ने भी अप्रैल से जून के बीच में देश के कई हिस्सों में अधिक लू चलने की संभावना जताई है. जानकारी के अनुसार पर पूर्वी भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे हीटवेव से खुदको कैसे रखें सुरक्षित?

तेज तापमान और बढ़ती हुई गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे गर्मी से लू से बचना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसे मौसम में हीट स्ट्रोक के मामले अधिक बढ़ते हैं. इसलिए आपको कुछ बातों को ख्याल रखना चाहिए जैसे अगर पसीना बनना बंद हो गए हैं, शरीर का तापमान अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में लक्षण दिखाई देते हैं त्वचा का सूखा हो जाना, गर्म होना, लाल हो जाना, पसीना न आना, तेज बुखार आना, तेज धड़कन, ठंड लगना, उलझन होना और साफ बोलने में परेशानी होने लगती है. इस तरह की कंडिशन दिखाई दें तो आपको बचने की जरूरत है.

ऐसे मौसम से बचने के लिए 11 बजे से 4 बजे के बीच धूप से बाहर निकलने से बचें. जरूरत हो तो ही बाहर निकलें. अगर बाहर निकल रहे हैं, तो अपने सिर को अच्छे से ढकें और टोपी पहनकर निकलें. छायादार जगहों पर ही रहें. हल्के और ढीले कपड़े पहने ताकि अच्छे से हवा मिलती रहे. कमरा ठंडा और हवादार रखें. पंखे या कूलर का इस्तेमाल करें, लेकिन बहुत ठंडी AC हवा सीधे बच्चे पर न लगाएं.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे तरबूज और बिरयानी खाने से हुई मौत

मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने लोगों के बीच एक बहस छेड़ दी है. बहस कि क्या तरबूज और बिरयानी एक साथ खाने से मौत हो जाती है? दरअसल एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि इन लोगों ने तरबूज और बिरयानी का सेवन किया था. हालांकि इसे फूड पॉइजनिंग से जोड़ते हुए देखा जा रहा है.

इस मामले पर पद्मश्री पीडियाट्रीशियन, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजिस्ट फाउंडर ऑफ ज़ेनरे (Zenre) डॉ. संजीव बगई ने चेतावनी दी और कहा कि अगर बिरयानी अच्छी तरह पकी हुई नहीं है खासतौर पर अगर नॉन वेज बिरयानी है तो गर्मियों में पहले उसमें तेजी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें कई बैक्टीरिया जैसे ई. कोलाई शामिल होते हैं. जो पेट में जब जाते हैं, तो गंभीर इंफेक्शन, गैस्ट्रोएंटेराइटिस पैदा कर सकते हैं. नतीजा इससे उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं और कुछ मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है.

इसके अलावा, सड़क किनारे मिलने वाले फलों को लेकर भी सावधान रहना जरूरी है. कई बार इन्हें ज्यादा आकर्षक और मीठा दिखाने के लिए उनमें कृत्रिम रंग और केमिकल्स इंजेक्ट किए जाते हैं. ये रंग और केमिकल्स शरीर के लिए बेहद जहरीले हो सकते हैं और गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. हाल ही में ऐसे ही मामलों में पूरे परिवार तक की जान जाने की घटनाएं सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें: क्या बिरयानी और तरबूज एक साथ खाने पर हो जाती है मौत? जानिए- क्या कहते हैं डॉक्टर

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments