होमDietभीषण गर्मी को पस्त करेगी महाराष्ट्र की ये ड्रिंक, FSSAI ने भी...

भीषण गर्मी को पस्त करेगी महाराष्ट्र की ये ड्रिंक, FSSAI ने भी माना Summer परफेक्ट

Maharashtrian Drink Ambil Benefits in Summer: आंबील ड्रिंक में रागी, छाछ और कुछ सिंपल मसालों के अलावा मिलेट्स भी मिलाया जाता है.

Maharashtrian Drink Ambil Benefits in Summer: गर्मी में लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स सर्च करते हैं. ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं. यह खास ड्रिंक भारत के महाराष्ट्र राज्स से आती है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी देती है.

आंबील रेसिपी के बारे में FSSAI ने शेयर किया है, साथ ही यह भी बताया है कि यह ड्रिंक कैसे गर्मी में राहत पहुंचाती है. महाराष्ट्र के आम नागरिक इस ड्रिंक को बड़े चाव से पीते हैं. इसे बनाना बड़ा आसान है. FSSAI ने इसे बनाने की रेसिपी भी शेयर की है. आंबील ड्रिंक रागी, छाछ और कुछ सिंपल मसालों से बनने वाली एक पौष्टिक और कूलिंग ड्रिंक है. इसके सेवन से शरीर फायदेमंद है.

क्यों खास महाराष्ट्रीयन ड्रिंक?

आंबील ड्रिंक में रागी, छाछ और कुछ सिंपल मसालों के अलावा एक खास प्रकार का मिलेट्स भी मिलाया जाता है. पीने में ये हल्का, हेल्दी और सेहतमंद होने के कारण इसे खूब पसंद किया जाता है. बता दें कि FSSAI की पोस्ट पर एक यूजर ने कंमेंट किया है कि महाराष्ट्र में इस ड्रिंक को आंबील कहा जाता है.

ड्रिंक बनाने की खास सामग्री

आंबील ड्रिंक बनाने के लिए रागी का आटा, छाछ और पानी लेना है. इसमें कुछ खास प्रकार के मासले जैसे हींग, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, मेथी के पत्ते, करी पाउडर भी लेना है.

आंबली बनाने के लिए रागी के आटे को पानी में पकाकर हल्का गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है. ठंडा होने के बाद इसमें छाछ मिलाई जाती है और स्वाद के लिए नमक, जीरा या हरी मिर्च जैसे साधारण मसाले डाले जाते हैं. यह पेय बहुत हल्का होता है, जिससे पेट पर ज्यादा भार नहीं पड़ता.

पोषक तत्व का खजाना रागी

रागी एक खास प्रकार का मिलेट्स है, जिसे रागी, और फिंगर के नाम से जाना जाता है. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं. रागी कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक सुपरफूड है, जो हड्डियों की मजबूती, वजन प्रबंधन और पाचन के लिए बेहतरीन है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन B, विटामिन E और अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही ये एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है, यानि जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी होती है वह इस आटे का सेवन कर सकते हैं.

छाछ पीने के फायदे

गर्मियों में छाछ का सेवन आम बात है. इसके अनेकों फायदें हैं. छाछ में सोडियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होने देते. जिसेस शरीर हीटस्ट्रोक, लू, पेट की समस्या से बचा रहता है.

पारंपरिक रूप से यह ड्रिंक ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है और आजकल इसे हेल्दी लाइफस्टाइल में भी शामिल किया जा रहा है. कुल मिलाकर, आंबली एक सरल, सस्ता और पोषक तत्वों का खजाना है जो शरीर को हेल्दी, हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: खाने में तेल की कितनी मात्रा इस्तेमाल करें? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सलाह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

आंबली क्या है?

आंबली एक पारंपरिक पेय है जो रागी और छाछ से बनाया जाता है.

आंबली किससे बनती है?

यह रागी का आटा, पानी, छाछ और हल्के मसालों से बनती है.

आंबली कब पीनी चाहिए?

इसे गर्मियों में या दिन में पीना सबसे अच्छा होता है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments