होमHealth Newsचंडीगढ़ में होगा हेल्थ का महाकुंभ! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम...

चंडीगढ़ में होगा हेल्थ का महाकुंभ! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

National Summit 2026: 30 से 1 मई तक चंडीगढ़ में बड़ा हेल्थ कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.

National Summit 2026: केंद्र सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चंडीगढ़ में पब्लिक हेल्थ सिस्टम में अच्छे कामों और नए इनोवेशन पर आधारित 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है. इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी शामिल होंगी. इस बड़े कार्यक्रम में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मिशन डायरेक्टर, नीति निर्माता और हेल्थ एक्सपर्ट्स हिस्सा लेंगे.

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यह है कि अलग-अलग राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जो सफल मॉडल और नए प्रयोग किए गए हैं, उन्हें एक मंच पर लाया जाए ताकि बाकी राज्य भी उनसे सीख सकें और उन्हें अपने यहां लागू कर सकें. कई बार किसी एक राज्य में अपनाई गई एक अच्छी योजना या तकनीक दूसरे राज्यों में भी बहुत असरदार साबित हो सकती है, इसलिए इस तरह के सम्मेलन पूरे देश के हेल्थ सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

सालों से आयोजित किया जा रहा ये आयोजन

जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मेलन 2013 से हर साल आयोजित किया जा रहा है और अब तक यह एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां राज्यों को अपने काम दिखाने और दूसरों से सीखने का मौका मिलता है. पिछले साल यह सम्मेलन पुरी में आयोजित हुआ था. इस साल के सम्मेलन के लिए राज्यों ने अपने-अपने अच्छे काम और इनोवेशन नेशनल हेल्थकेयर इनोवेशन पोर्टल के जरिए भेजे थे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया. इनमें से 13 बेहतरीन प्रेजेंटेशन और 32 पोस्टर प्रेजेंटेशन को चुना गया है, जिन्हें सम्मेलन में पेश किया जाएगा.

कहां सुधार की जरूरत है?

इस कार्यक्रम में सिर्फ प्रेजेंटेशन ही नहीं होंगे, बल्कि 17 राज्यों में किए गए एक बड़े सर्वे यानी कॉमन रिव्यू मिशन की रिपोर्ट भी साझा की जाएगी. इस सर्वे में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों की टीम ने जाकर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया था. इस रिपोर्ट से यह समझने में मदद मिलेगी कि वर्तमान में हेल्थ सिस्टम कहां अच्छा काम कर रहा है और कहां सुधार की जरूरत है.

कई खास विषयों पर होगी चर्चा

सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कैसे बनाया जाए, डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल कैसे हो, और लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं तेजी और आसानी से कैसे पहुंचाई जाएं। इन चर्चाओं का मकसद यह है कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा सस्ती, सुलभ और प्रभावी बन सकें. कुल मिलाकर, यह सम्मेलन न सिर्फ राज्यों के बीच आपसी सीख और सहयोग को बढ़ावा देता है, बल्कि देश के हेल्थ सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे आने वाले समय में आम लोगों को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

यह भी पढ़ें: भारत में इलाज हुआ सस्ता और आसान! नई रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments