होमHealth Newsड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में कैद हुए रियान पराग, जानें...

ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में कैद हुए रियान पराग, जानें सिगरेट से कितना खतरनाक!

Riyan Parag Vaping Viral Video: रियान पराग इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. उनका विडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Riyan Parag Vaping Viral Video: रियान पराग इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसके पीछे का कारण है उनका विडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में रियान ड्रेसिंग रूम में वेप करते हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार उनका ये वीडियो उस दौरान का है जब पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान दूसरी पारी का 16वां ओवर खेला जा रहा था.

ठीक उसी समय लाइव कैमरे में उन्हें वेप पीते हुए कैद कर लिया गया. सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो सामने आया तेजी से वायरल होने लगा और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे. दरअसल क्रिकेट स्टेडियम में स्मोकिंग पूरी तरह बैन होती है. हालांकि कई जगहों पर अलग से स्मोकिंग जोन बनाए गए होते हैं. लेकिन अधिक्तर स्टेडियम “टबैको-फ्री जोन” होते हैं.

भारत में बैन है वेपिंग

वहीं The Prohibition of Electronic Cigarettes Act 2019 के तहत भारत में भी वेपिंग पूरी तरह से बैन है. इस कानून का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना या फिर जेल तक जाने की नौबत आ सकती है. लेकिन बावजूद इसके भारत में वेपिंग का काफी चलन है. लेकिन वेपिंग सेहत के लिए काफी खतरनाक होती है. सिगरेट पीने से भी अधिक खतरनाक हो सकती है वेपिंग. ऐसे में आइए जानते हैं कि इससे होने वाले नुकसान के बारे में.

https://twitter.com/Introvert2core/status/2049182854689472721?s=20

वेपिंग से होने वाले नुकसान

अब इससे होने वाले नुकसान की अगर बात की जाए तो बता दें कि वेपिंग बॉडी से टॉक्सिक केमिकल्स, भारी मेटल्स और अधिक मात्रा में निकोटिन पहुंचाती है. नतीजा फेफड़े, दिल और दिमाग पर असर पड़ता है और इन्हें नुकसान पहुंच सकता है. वहीं अधिकतर वेप ऐसे होते हैं जिनमें निकोटिन होता है. जिसके कारण नशे की लत लग सकती है. बार-बार इसकी क्रेविंग होने लगती है. एक बार लत लग जाए तो इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है. कई रिपोर्ट्स में ऐसा खुलासा हुआ है कि वेपिंग से फेफड़ों को चोट पहुंच सकती है. कई मामलों में अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती हैं.

कैसे सिगरेट से अधिक नुकसान पहुंचता है?

आपको बता दें कि कई वेप्स ऐसे होते हैं जिसमें निकोटीन की मात्रा सिगरेट से भी अधिक होती है, जो हेल्थ के लिए काफी खतरनाक हो सकती है. वहीं जब इसके कण हमारे फेफड़ोंं तक पहुंच सकते हैं, दिल में ब्लड फ्लो को भी कम कर सकता है. जो लोग लंबे समय तक वेपिंग करते हैं, उन्हें सांस लेने की परेशानी, फेफड़ों के क्षमता में कमी हो सकती है. जब निकोटीन का इनटेक किया जाता है तो ये हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाता है. जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है. वहीं निकोटिन की लत से एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: अब प्लास्टिक पैकेट में नहीं मिलेगा पान मसाला, FSSAI का बड़ा फैसला!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments