होमWellnessFitnessफिट रहने के लिए सही टाइम पर करें वॉकिंग, वरना नुकसान तय

फिट रहने के लिए सही टाइम पर करें वॉकिंग, वरना नुकसान तय

Best time to walk for health: वॉकिंग करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है. इसके अलावा शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

Best time to walk for health: कई लोग फिट रहने के लिए रोजाना सुबह की सैर पर जाते हैं. ताकि वह फिट रह सकें. लेकिन क्या आपको पता है कि हर मौसम में वॉकिंग एक्सरसाइज का समय भी बदल जाता है.

वॉकिंग करने से वेट कंट्रोल में रहता है, दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है. इसके अलावा शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है. वहीं वॉक करना सबसे बढ़िया एक्सरसाइज में से एक है. अगर किसी को एक्सरसाइज की शुरूआत करनी है तो आप वॉकिंग एक्सरसाइज से शुरूआत कर सकते हैं. आराम-आराम से चलना और सुबह की सैर पर जाना ही वॉकिग एक्सरसाइज कहलाता है. इस एक्सरसाइज को आप हर बीमारी में कर सकते हैं. साथ ही ये पुरूष और महिलाओं दोनों के लिए बेहतर है. एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस कम होता है, नींद बेहतर आती है साथ ही शरीर बीमारियों से लड़ने लायक बनता है.

यह भी पढ़ें: Daily Walking Benefits: एक दिन में कितने किलोमीटर चलना होगा सही? जानें फायदे

वॉक करने का सही समय

गर्मियों के समय में वॉक करने के लिए आपको सुबह सूरज उगने से पहले या उसके आसपास का समय चुनना चाहिए. गर्मियों में वॉक के समय आप पर धूप न पड़ें नहीं आप फिट रहने की बजाए बीमार हो जाएंगे. सुबह का मौसम हल्की हवादार और प्रदूषण फ्री होता है. इसिलए सूरज उगने से पहले वाला समय चुनें. ऐसे में हल्की-हल्की धूप से आप विटामिन डी भी ले सकते हैं जो आपकी हड्डियों के लिए सही है.

इवनिंग वॉक

गर्मियों में इवनिंग वॉक पर जाने के लिए शाम चार या फिर 5 बजे के बाद का समय चुनें. क्योंकि इस समय तक लू चलना खत्म हो जाती है. इसलिए इस समय को वॉक करने के लिए चुनें. ये सेहत की लिहाज से सही रहेगा. वहीं अगर अपको ज्यादा धूप लग रही है तो आप शाम 6 बजे के बाद का समय भी चुन सकते हैं क्योंकि इस समय तक सूरज ढल जाता है.

यह भी पढ़ें: कपालभाती से कौन सी बीमारी ठीक होती है? आयुष मंत्रालय ने बताया

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. वॉकिंग एक्सरसाइज कब करनी चाहिए?

सुबह या शाम का समय सबसे अच्छा होता है, जब मौसम ठंडा और ताज़ा हो.

2. रोज कितनी देर वॉकिंग करनी चाहिए?

रोज कम से कम 30 मिनट तेज़ चाल से चलना फायदेमंद होता है.

3. वॉकिंग से क्या फायदे होते हैं?

इससे वजन नियंत्रित रहता है, दिल स्वस्थ रहता है और शरीर फिट व एक्टिव बनता है.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments