होमHealth NewsWeight Loss के लिए छोड़ दिया खाना? हेल्थ पर पड़ सकता है...

Weight Loss के लिए छोड़ दिया खाना? हेल्थ पर पड़ सकता है भारी; WHO ने दी गंभीर चेतावनी!

Weight Loss Tips: बढ़ता हुआ वजन शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. मोटापा न सिर्फ सेहत पर असर डालता है. कॉन्फिडेंस भी कम करता है.

WHO On Weight Loss: बढ़ता हुआ वजन शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. मोटापा न सिर्फ सेहत पर असर डालता है, बल्कि आपके कॉन्फीडेंस में कमी ला देता है. कई लोग वजन कम करने के लिए जिम जाना और कई तरह के तरीके अपनाते हैं. डाइटिंग करते हैं. इन्हीं सब उपाय के चलते कुछ लोग गलती कर बैठते हैं.

अब इस मामले पर WHO ने खाने और वजन को लेकर फैल रहे मिथक और उससे जुड़े फैक्ट्स साझा किए हैं. WHO ने जानकारी देते हुए बताया कि खाना छोड़ना एक सही तरीका नहीं है. इससे वजन घटने के बजाए नुकसान पहुंच सकता है.

वजन घटाते हुए पहुंच सकता है नुकसान

जानकारी के अनुसार WHO ने बताया कि खाना छोड़ना वजन घटाने का सही तरीका नहीं है. इससे आपको फायदे के बजाए उल्टा नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल खाना छोड़ने से अस्थायी रूप से वजन कम होने लग सकता है. ये तरीका सही इसलिए नहीं माना जाता क्योंकि व्यक्ति को भूख लगती है और खाना खाने की संभावना अधिक बढ़ जाती है. यानी आप कैलोरी इनटेक बढ़ा लेते हैं नतीजा वजन घटने के बजाए बढ़ जाता है.

खाना छोड़ने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?

अब जान लेते हैं कि आखिर अगर आप खाना छोड़ देते हैं, तो किस तरह की समस्या पैदा हो सकती है. इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करने से आपके शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है. आप थका-थका महसूस कर सकते हैं. दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है. ब्लड शुगर का लेवल अचानक गिर सकता है. लो ब्लड शुगर या फिर हाइपोग्लाइसीमिया जैसी समस्याएं हो सकती है. चक्कर, कमजोरी, फोकस में कमी जैसी परेशानियां होने लगती हैं.

रोजाना खाना खाना जरूरी

वहीं WHO का कहना है कि हेल्दी वजन बनाए रखने के लिए आपको खाना छोड़ना नहीं बल्कि रोजाना और बैलेंस्ड खाना जरूरी है. हालांकि अगर आप डाइट करना चाहते हैं, तो अपनी मील के टाइम को स्किप करें. जैसे छोटे-छोटे टाइम में खाने का सेवन करें. जिससे की आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है. एनर्जी का लेवल बढ़ा रहता है. साथ ही जरूरत से अधिक भूख नहीं लगती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि वजन कम करने का सबसे सही तरीका यही है कि कुल कैलोरी इनटेक को कंट्रोल रखें. हेल्दी फूड्स को चुने.

एक्सपर्ट्स लें सलाह

इसी कारण सिर्फ खाना छोड़ने से सिर्फ आप असफल हो सकते हैं. बल्कि इससे आपकी हेल्थ को भी नुकसान पहुंच सकता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें और किसी भी मिथक पर भरोसा न करें. क्योंकि एक्सपर्ट्स से सलाह लेने के बाद डाइटिंग आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 40 घंटे बाद वापस आई व्यक्ति के दिल की धड़कन, डॉक्टर्स ने इस तकनीक का किया इस्तेमाल

FAQs

1. सबसे जल्दी वजन कैसे घटाएं?

तेजी से वजन कम करने के लिए कैलरी डेफिसिट (Calorie Deficit) सबसे जरूरी है, जिसका मतलब है कि आप जितनी कैलोरी खाते हैं, उससे ज्यादा बर्न करें.

2. क्या खाना न खाने से वजन कम होता है?

नहीं, खाना छोड़ना (Skipping meals) वजन घटाने का सही तरीका नहीं है. इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और शरीर में कमजोरी आ सकती है. इससे बाद में आप अधिक खा सकते हैं.

3. वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा डाइट प्लान क्या है?

एक संतुलित डाइट प्लान में शामिल होना चाहिए.
फाइबर युक्त भोजन: सलाद, सब्जियां, और साबुत अनाज.
प्रोटीन: दालें, दही, पनीर, सोयाबीन, और लीन मीट।पानी: प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पिएं.
सेब और खीरा: ये भूख नियंत्रित करने और अतिरिक्त हाइड्रेशन में मदद करते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments