होमWellnessFitnessसुबह या फिर शाम.. किस समय Walking का मिलेगा अधिक लाभ

सुबह या फिर शाम.. किस समय Walking का मिलेगा अधिक लाभ

Morning Vs Evening Walk: गर्मी का मौसम ऐसा होता है कि आप लाख कोशिशें कर लीजिए फिर भी अपने आप को फिट नहीं रख पाते.

Morning Vs Evening Walk: गर्मी का मौसम ऐसा होता है कि आप लाख कोशिशें कर लीजिए फिर भी अपने आप को फिट नहीं रख पाते. लेकिन फिर भी कुछ चीजें हेल्दी रहने के लिए शामिल कर लेनी चाहिए. जैसे की रोजाना वॉक. वॉकिंग को लेकर लोगों को अक्सर कंफ्यूजन रहती है कि क्या सुबह की वॉक बेहतर होती है या फिर शाम की.

वॉकिंग के कई बेनेफिट्स होते हैं. जैसे अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो दिल की हेल्थ, वजन कंट्रोल, मेंटल पीस, ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल्ड रहता है. इसलिए वॉक करना चाहिए. लेकिन अगर आप गर्मियों के समय में वॉक करते हैं और आपको समय नहीं पता यानी आप गलत समय पर वॉक करते हैं, तो आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है.

किस समय करनी चाहिए वॉक?

एक्सपर्ट्स के अनुसार हर शख्स का डेली रूटीन, उम्र और हेल्थ की कंडिशन अलग होती है. इस कारण आपको अपनी हेल्थ के अनुसार ही अपनी वॉक का समय तय करना चाहिए. यानी अगर आप सही कपड़े, और सही मात्रा में पानी पीते हुए वॉक करते हैं तो आप गर्मी में भी फिट और हेल्दी रह सकते हैं.

एक्सपर्ट्स के अनुसार आप अगर आप सुबह की वॉक करते हैं, तो ये शाम के कंपेयर में अधिक फायदेमंद हो सकती है. क्योंकि सुबह के समय में तापमान भी ठंडा रहता है. गर्मी से होने वाली समस्याएं कम हो सकती है. हालांकि अगर आप सुबह समय नहीं निकाल पा रहे तो शाम को वॉक कर सकते हैं. लेकिन बाहर का तापमान और समय को देखना जरूरी होता है.

क्यों सुबह की वॉक बेहतर होती है

जान लेते हैं कि क्यों सुबह की वॉक को ही सही माना जाता है. इसके पीछे का कारण है कि जब सूर्योदय हो रहा होता है उस दौरान का वातावरण काफी ठंडा रहता है. ऐसा वातावरण शरीर को एनर्जी दता है. सुबह के समय में वॉक करने से हमारे मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है. हम पूरा दिन एक्टिव महसूस करते हैं. इतना ही नहीं सुबह के समय में प्रदूषण भी काफी कम होता है.

यानी आप वॉक के साथ-साथ अच्छी हवा भी ले सकते हैं. इतना ही नहीं सुबह जब धूप पड़ती है तो हमें उससे विटामिन डी मिलता है, जो हमारी बोन्स और इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होता है. इतना ही नहीं और भी फायदे मिलते हैं जैसे स्ट्रेस कम होता है.

शाम की वॉक में नहीं मिलते ये फायदे?

सुबह की वॉक के इतने फायदे हैं तो क्या शाम को वॉक से ये लाभ नहीं मिल सकता? तो इसका जवाब है कि शाम की वॉक के अलग फायदे होते हैं. जैसे उनको अधिक फायदा मिलता है जो सुबह जल्दी नहीं उठ पाते. दिन में काफी भागदौड़ वाला काम करते हैं. यानी अपने लिए समय नहीं निकाल पाते. इस कारण से हल्की वॉक से रिलैक्सेशन मिलता है. मसल्स का प्रेशर कम होता है. आपके पाचन प्रोसेस काफी स्ट्रांग होता है. इसका फायदा और अधिक तब मिलता है जब आप डिनर के बाद वॉक कर रहे हों. यही कारण है कि आप जब सूरज डूब जाता है तो शाम को वॉक करने का समय चुने जिससे की गर्मी न लगने के चांस होते हैं.

यह भी पढ़ें: घुटनों की मजबूती के लिए सरल योगासन, करते समय ध्यान में रखें बस ये बातें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments